ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2020, 07:11 AM IST

एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का हाल ही में इबान हेम्स संग ब्रेकअप हो गया है। कृष्णा ने अब बताया क्यों अलग हुईं दोनों की राहें।

ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड इबान हेम्स संग बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने यह ऐलान किया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा

कृष्णा ने फैंस को अपना रिश्ता खत्म होने की जानकारी तो दी लेकिन वजह का खुलासा नहीं किया। अब कृष्णा ने ईटाइम्स से बात करते हुए इसकी वजह बताई। कृष्णा ने इबान से अपना रिश्ता खत्म होने को लेकर कहा, 'हमारे रिश्ते में ऐसी बहुत सी चीजें थीं जिनके चलते ब्रेकअप हुआ, लेकिन मैं उन्हें प्राइवेट रखना चाहूंगी। मुझे लगता है कि हम दोनों को यह अहसास हो गया था कि रिलेशनशिप में रहने की जगह दोस्त बेहतर हैं। तो यह बहुत खराब ब्रेकअप जैसा नहीं था।' वहीं सिंगल रहने को लेकर कृष्णा ने कहा कि यह बहुत अच्छी है। मुझे यह जानकर अच्छा लगता है कि मैं रिलेशनसिप से जुड़े बिना किसी ड्रामे के पूरी तरह खुद पर ध्यान दे सकती हूं। 

वायरल हुई थी ये फोटो

मालूम हो कि कृष्णा ने हाल ही में तुर्की के शेफ नुसरत जो कि सॉल्ट बेई (Salt Bae) नाम से जाने जाते हैं, के साथ फोटो शेयर की थी। पहली फोटो में कृष्णा उन्हें किस करती नजर आ रही थीं, जिसके चलते ये तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इस फोटो पर इबान ने कमेंट कर लिखा था, 'तुम जल्दी आगे बढ़ती हो।'

शादी की खबरें आईं थीं सामने

मालूम हो कि लॉकडाउन में कुछ समय तक कृष्णा इबान के साथ ही रही थीं। इसके बाद कृष्णा की शादी की अफवाह भी आई थी। दरअसल इबान ने सोशल मीडिया पर कृष्णा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपनी पत्नी कहा था जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली है। हालांकि बाद में यह खबरें गलत निकलीं।

End of Article