बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, पुर्तगाल में फिल्माया जाएगा एक्टर का नया प्रोजेक्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 04:52 PM IST

Tiger Shroff New Project: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में यह खबर आई है कि अपने नए प्रोजेक्ट के लिए टाइगर श्रॉफ ने शशांक खेतान के साथ हाथ मिलाया है

बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, पुर्तगाल में फिल्माया जाएगा एक्टर का नया प्रोजेक्ट 
Photo Credit: Instagram

Tiger Shroff New Action Film: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों विकास बहल की फिल्म गणपत पार्ट 1 पर काम कर रहे हैं। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में अभिनेता को कृति सेनन के साथ देखा जाएगा। हाल ही में यह खबर आई है कि, टाइगर श्रॉफ के पाइपलाइन में अब एक और फिल्म शामिल हो गई है। कहा जा रहा है कि एक्शन हीरो ने गोविंदा नाम मेरा डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। बड़ी बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भारत के साथ पुर्तगाल में की जाएगी। मिडडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ जल्द ही मेकर्स के साथ इस फिल्म की शूटिंग अगस्त के महीने से शुरू करेंगे। 

शशांक जल्द ही विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडणेकर के साथ गोविंदा नाम मेरा फिल्म का काम पूरा करने वाले हैं। इस फिल्म का काम पूरा होते ही वह टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म पर काम शुरू करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शशांक खैतान की इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करेंगे जिसमें बहुत सारे एक्शन सींस और रोमांटिक गाने देखने को मिलेंगे। एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि, इस फिल्म की टीम 3 हफ्तों के लिए पुर्तगाल में शूटिंग करेगी जिसके बाद बाकी की शूटिंग भारत और अन्य देशों में की जाएगी।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी डर गए थे। इस वीडियो में देखा जा रहा था कि टाइगर श्रॉफ को बहुत चोट आई है। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे और आंखों के ऊपर से खून बह रहा था। गणपत के बाद टाइगर को बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में टाइगर के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे जो अगले वर्ष क्रिसमस पर जारी होगा।

End of Article