The Kashmir Files OTT Record: द कश्मीर फाइल्स को एक हफ्ते में मिले 9 मिलियन व्यूज, ओटीटी पर बना रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 09:13 AM IST

The Kashmir Files created history: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में कमाई के नए कीर्तिमान रचे। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी इतिहास रच रही है।

The Kashmir Files OTT Record: द कश्मीर फाइल्स को एक हफ्ते में मिले 9 मिलियन व्यूज, ओटीटी पर बना रिकॉर्ड

The Kashmir Files created history: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में कमाई के नए कीर्तिमान रचे। द कश्मीर फाइल्स साल 2022 में सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल करते हुए 250 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया है। लंबे समय तक यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रही थी। इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर लाने का फैसला किया था।  

अब जब द कश्मीर फाइल्स ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है तो यह यहां भी इतिहास रच रही है। द कश्मीर फाइल्स 13 मई को ZEE5 पर स्ट्रीम की गयी थी। फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज के पहले हफ्ते में 9 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जानकारी के अनुसार, इसे पहले हफ्ते में 9 मिलियन (90 लाख) व्यूज और 300 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट्स हासिल हुए हैं। 

आपको बता कि 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया था और इसके सामने रिलीज हुई हर फिल्म ने अपने घुटने टेक दिए थे। प्रभास की राधेश्याम, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे इस फिल्म का सामना नहीं कर पाईं। 

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित देश के तमाम नेताओं का समर्थन मिला था। उत्तर प्रदेश सहित देश के कई भाजपा शासित राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री तक कर दिया था। 

End of Article