Box Office: द कश्मीर फाइल्स ने होली पर बनाया नया रिकॉर्ड, दूसरे दिन फीका पड़ा बच्चन पांडे का जादू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 03:26 PM IST

The Kashmir Files, Bachchan Pandey Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने नौवें दिन एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, बच्चन पांड की कमाई दूसरे दिन भी डबल डिजिट में रही।

Box Office: द कश्मीर फाइल्स ने होली पर बनाया नया रिकॉर्ड, दूसरे दिन फीका पड़ा बच्चन पांडे का जादू

The Kashmir Files, Bachchan Pandey, Box Office Collection. अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और द कश्मीर फाइल्स दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। द कश्मीर फाइल्स ने आठवें दिन दंगल, बाहुबली जैसी फिल्मों जितनी कमाई की है। वहीं, बच्चन पांडे ने भी पहले दिन डबल डिजिट में कलेक्शन किया था। जानिए दूसरे दिन कितनी हुई बच्चन पांडे की कमाई। वहीं, द कश्मीर फाइल्स का अभी तक कितना हुआ कलेक्शन।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने शनिवार को 24.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 141.25 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 19.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। नौवें दिन के कलेक्शन ने पिछले आठ दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म बाहुबली 2 की तरह ट्रेंड कर रही है। ऐसी संभावना है कि फिल्म 10वें दिन 28 से 30 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। 

बच्चन पांडे ने दो दिन में कमाए 25 करोड़ रुपए
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक बच्चन पांडे की दूसरी दिन की कमाई धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन महज 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। बच्चन पांडे ने इससे पहले शुक्रवार को 13.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 25.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर लहर है। बच्चन पांडे को मास सर्किट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।    

शुक्रवार को बनाया था रिकॉर्ड  
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत में 19.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

फिल्म ने आमिर खान की फिल्म दंगल को पीछे छोड़ दिया है। दंगल ने नौवें दिन 18.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स ने बाहुबली 2 के नौवें दिन की कमाई 19.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन की बराबरी कर ली है।

End of Article