Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी से तीन कदम दूर The Kashmir Files, एक हफ्ते में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 01:15 PM IST

The Kashmir Files Box Office Collection Day Seven: द कश्मीर फाइल्स ने अभी 97 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी के करीब पहुंच गई है।

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी से तीन कदम दूर The Kashmir Files, एक हफ्ते में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस में रोजाना एक रिकॉर्ड बना रही है। पहला हफ्ता खत्म होने के बाद तक फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अभी 97 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। यही नहीं, महज 600 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई ये फिल्म पहला हफ्ता खत्म होने तक फिल्म अब चार हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने गुरुवार को 18.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़ रुपए, शनिवार को 8.50 करोड़ रुपए, रविवार को 15.10 करोड़ रुपए, सोमवार को 15.05 करोड़ रुपए, मंगलवार को 18 करोड़ और बुधवार को 19.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 97.30 करोड़ रुपए हो गया है। इतना ही नहीं फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर भी घोषित कर दिया गया है।  

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार
द कश्मीर फाइल्स ने वर्ल्ड वाइड 106.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। लेकिन रविवार तक फिल्म की कमाई दहाई में हो रही है, जो अभी तक जारी है। फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते भी दहाई में होने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है। इसे लहर कहें या आंदोलन लेकिन, द कश्मीर फाइल्स ने हिंदी सिनेमा के एक नए अध्याय की शुरुआत की है। 

The Kashmir Files

दूसरे हफ्ते 4000 स्क्रीन
द कश्मीर फाइल्स पहले दिन 630 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। हालांकि, एक हफ्ता बीतने के बाद फिल्म 4000 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। फिल्म को इस हफ्ते बच्चन पांडे से टक्कर मिलेगी। 

द कश्मीर फाइल्स साल 1990 में घाटी में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के दर्द पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर अहम रोल में हैं।

End of Article