Thank God Trailer Out: फिल्म थैंक गॉड का मजेदार ट्रेलर रिलीज, चित्रगुप्त बन सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब करते दिखे अजय देवगन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 09:20 AM IST

Thank God Trailer Released: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानें फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।

Thank God Trailer Out: फिल्म थैंक गॉड का मजेदार ट्रेलर रिलीज, चित्रगुप्त बन सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब करते दिखे अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि काफी मजेदार है। 03 मिनट और 6 सेकंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में अजय देवगन यमलोक के चित्रगुप्त के रोल में हैं जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा आयान कपूर का रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयान की मुलाकात चित्रगुप्त से होती है।

Thank God Trailer (फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज) 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म में चित्रगुप्त बने अजय देवगन सिद्धार्थ यानी आयान के कर्मों का हिसाब करते हैं। आयान चित्रगुप्त से पूछता है कि क्या उसकी मौत हो गई है? तो चित्रगुप्त उसे बताते हैं कि ना ही वो जिंदा है, ना ही उनकी मौत हुई है बल्कि वो कहीं बीच में लटके हुए हैं। इसके बाद अजय देवगन उन्हें उनकी कमियों के बारे में बताते हैं और यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

रकुल प्रीत संग फिल्म में दिखेंगे अजय देवगन

अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह एक बार फिर एक फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दे दे प्यार दे (2019) और रनवे 34 (2022) में साथ काम किया था। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और इंद्रा कुमार के साथ वापस काम किया है। 2019 के बाद इन दोनों ने एक साथ इस फिल्म में किया है। इस फिल्म की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मकरंद अधिकारी हैं।

कैसी होगी फिल्म की कहानी

यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित होगी और फिल्म में अभिनेता अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति- पत्नी के रोल में हैं।

End of Article