फिल्म डायरेक्टर एवी अरुण की सड़क हादसे में मौत, शोक में डूबा फिल्म जगत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2020, 09:35 AM IST

AV Arun Passes Away: तमिल फिल्म डायरेक्टर एवी अरुण प्रसाद का 15 मई को सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

फिल्म डायरेक्टर एवी अरुण  की सड़क हादसे में मौत, शोक में डूबा फिल्म जगत
Photo Credit: Twitter

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के युवा डायरेक्टर एवी अरुण प्रसाद (Arun Prasath) का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक एवी अरुण शुक्रवार (15 मई) को जा रहा थे कि रास्त में उनकी बाइक की लॉरी से टक्कर हो गई और इस हादसे में उनका निधन हो गया। मालूम हो कि एवी अरुण की पहली फिल्म 4जी रिलीज होने वाली थी।

एवी अरुण के निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई और सेलेब्स व आम लोगों ने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश ने ट्वीट किया और लिखा, 'हमेशा एक दोस्त और एक खुश भाई। उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भगवान मेरे दोस्त की आत्मा को शांति दे।'

कॉमेडी एक्टर और प्रोड्यूसर मनोबाला ने भी एवी अरुण के निधन की खबर पर हैरानी और शोक जताया और उनकी फोटो ट्वीट कर लिखा,'ये क्या है? क्या हो रहा है? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

बता दें कि एवी अरुण की आने वाली फिल्म 4जी की घोषणा साल 2016 में हुई थी। जाने माने एक्टर सुरेश मेनन इस फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे थे। हालांकि पिछले कई साल से यह फिल्म बक्से में बंद है।

End of Article