Babli Bouncer Release Date: 'बबली बाउंसर' से सामने आया तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 02:28 PM IST

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म बबली बाउंसर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई।

Babli Bouncer Release Date: 'बबली बाउंसर' से सामने आया तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

साउथ फिल्म इंडस्ट्री सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'बबली बाउंसर' पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में डिजिटल रूप से रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

सामने आई तस्वीरों में से एक तस्वीर में तमन्ना एक बाउंसर अवतार में दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उन्होंने पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहनी हुई है और अपनी दरवाजे के सामने खड़ी हैं। इस फोटो में कैप्शन में लिखा है, "ओए बवाले सुना क्या? आ गया है बबली बाउंसर का टाइम! दिलों को ये जोड़ेगी, ये खूब हड्डियां तोड़ेगी? पता चलेगा जल्द ही!'

उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन' असोला फतेहपुर में सेट-ऑफ-लाइफ कॉमेडी टोन के साथ आने वाले युग की अच्छी कहानी है।

फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर

फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में दिखेंगे। स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'बबली बाउंसर' मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु सरकार' थी जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

End of Article