लग्जरियस कार छोड़ ऑटो की सवारी करती नजर आईं सुष्मिता सेन, सामने आईं तस्वीरें तो लोगों ने उड़ाया मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 12:04 AM IST

Sushmita Sen Took Auto Ride: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अदाकारा लग्जरियस कार छोड़ ऑटो की सवारी करती नजर आ रही हैं।

लग्जरियस कार छोड़ ऑटो की सवारी करती नजर आईं सुष्मिता सेन, सामने आईं तस्वीरें तो लोगों ने उड़ाया मजाक
Photo Credit: Instagram

Sushmita Sen Took Auto Ride Pictures Went Viral: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली अदाकारा अपनी तस्वीरों और वीडियोज से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें एक्ट्रेस लग्जरियस कार को छोड़कर ऑटो की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन की यह तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों के वजह से कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

ऑटो की सवारी करती नजर आईं सुष्मिता सेन

हाल ही में सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें वह ऑटो की सवारी करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स को सुष्मिता सेन का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। सुष्मिता सेन ग्रे शर्ट में नजर आ रही हैं और उन्होंने बहुत खूबसूरत सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। सुष्मिता सेन ऑटो की बैक सीट पर बैठी हुई नजर आईं। यह तस्वीर साझा करने के साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन देते हुए लिखा- एटीट्यूड ऑन #ऑटोपायलेट। आपको बता दें, सुष्मिता सेन का यह लुक उनकी वेब सीरीज आर्या का है।  

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सुष्मिता सेन

एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। तो दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। यह तस्वीर साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुष्मिता सेन के एटीट्यूड पर तंज कसते हुए उनका मजाक उड़ाया तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि आज ऑटो बीएमडब्ल्यू जैसा फील कर रहा होगा। 

End of Article