सुष्मिता सेन ने तीसरा बच्चा लिया गोद! दो बेटियों के बाद अब बेटा बना परिवार का हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 07:00 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने तीसरे बच्चे को गोद लिया है जो कि एक लड़का है। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई। इससे पहले एक्ट्रेस ने दो बेटियों रिनी और अलीसा को गोद लिया था।

सुष्मिता सेन ने तीसरा बच्चा लिया गोद! दो बेटियों के बाद अब बेटा बना परिवार का हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ब्रेकअप की खबरों के चलते चर्चा में आई थीं। अब एक बार फिर वो खबरों में हैं। दरअसल खबरों की मानें तो सुष्मिता सेन ने तीसरे बच्चे को गोद लिया है जो कि एक लड़का है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने तीनों बच्चों के साथ नजर आईं। 

दरअसल सुष्मिता सेन हाल ही में गोद ली हुई अपनी दोनों बेटियों रिनी और अलीसा व एक छोटे बच्चे के साथ नजर आईं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता ने इस बच्चे को भी गोद लिया है। इस दौरान बच्चा यलो टीशर्ट और ब्लू जींस पहने रेड कलर का मास्क पहने नजर आया। हालांकि बता दें कि सुष्मिता ने तीसरे बच्चे को गोद लेने के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

सामने आईं तस्वीरें

सुष्मिता और उनकी फैमिली की तस्वीरें व वीडियो सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सुष्मिता को वंडर वुमन कहा तो कुछ ने उन्हें प्रेरणादायक बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मैं इन्हें सलाम करता हूं। 

दो बेटियों को लिया गोद

सुष्मिता ने साल 2000 में एक बच्ची को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने दूसरी बच्ची अलीसा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के काफी क्लोज हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

की थी ब्रेकअप की पुष्टि

हाल ही में सुष्मिता ने सोशल मीडिया के जरिए यह कंफर्म किया था कि उनका और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे थे। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे।  

End of Article