सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 10 दिन के लिए सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, पोस्‍ट ल‍िखकर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2020, 11:38 PM IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की बहन श्‍वेता स‍िंह कीर्ति ने 10 द‍िन के ल‍िए सोशल मीडिया से दूर रहने का ऐलान क‍िया है। इस बीच वह ध्यान और प्रार्थना करेंगी।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 10 दिन के लिए सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, पोस्‍ट ल‍िखकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की बहन श्‍वेता स‍िंह कीर्ति ने 10 द‍िन के ल‍िए सोशल मीडिया से दूर रहने का ऐलान क‍िया है। उन्‍होंने ट्वीट कर बाकायदा जानकारी दी है। इस बीच वह ध्यान और प्रार्थना करेंगी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्‍यादा वक्‍त हो चुका है और उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति इंसाफ की लड़ाई लड़ रहीं हैं। श्‍वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सुशांत से जुड़े ट्वीट, पुराने फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

अब श्‍वेता ने 10 दिन सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कही है। उन्‍होंने ट्वीट किया- 'भाई के नहीं रहने पर कितना भी आप मजबूत बने रहने की कोशिश करो, लेकिन कई बार दर्द हावी हो जाता है। मैं कभी उसे हंसते हुए या उसे मजाक करते हुए नहीं देख पाउंगी। पता नहीं इस दर्द से पूरी तरह उबरने में कितना समय लगेगा। मैं सोशल मीडिया से 10 दिन दूर रहकर ध्यान और प्रार्थना करूंगी। वास्तव में इस दर्द से उबरने की जरूरत है।'

हाल ही में रिलीज किया था गाना 

कुछ दिन पहले ही श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की याद में एक गाना ‘जोश-ए-जहां’ लांच किया था। सुशांत को समर्पित यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाना शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, ‘आज 90 दिन हो गए हैं भाई हमारे बीच नहीं है। यह गाना हम सभी को उसके साथ होने का अहसास कराएगा।' 

सुशांत की याद में पेड़ लगाने का अभियान

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से पेड़ पौधे लगाने की अपील की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर #Plants4SSR काफी ट्रेंड कर गया था। यह कैंपेन भी सुशांत की इच्‍छा के अनुरूप चलाया गया था क्‍योंकि पौधे लगाने का काम सुशांत के सपनों की लिस्‍ट में शामिल था।

End of Article