करीबी दोस्त लीजा मलिक का दावा- Kriti Sanon को डेट कर रहे थे Sushant Singh Rajput

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2020, 07:14 AM IST

Sushant Singh Rajput Kriti Sanon: सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त लीजा मलिक ने अब दिवंगत एक्टर और कृति सेनन के रिश्ते पर खुलासा किया है। सुशांत की दोस्त के मुताबिक वह और कृति सेनन डेट कर रहे थे।

करीबी दोस्त लीजा मलिक का दावा- Kriti Sanon को डेट कर रहे थे Sushant Singh Rajput

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके करीबी कई खुलासे कर रहे हैं। अब सुशांत की दोस्त लीजा मलिक ने दावा किया है कि दिवंगत एक्टर कृति सेनन के साथ एक वक्त रिलेशनशिप में थे। 

IANS से बातचीत में लीजा ने कहा- 'आखिरी बार मैं सुशांत से लगभग ढाई साल पहले मिली थीं। हम बांद्रा क्लब में कृति सेनन की बर्थडे पार्टी अटेंड कर रहे थे। उस वक्त वह कृति के साथ  था। महेश शेट्टी समेत हम दोनों के कई कॉमन दोस्त थे।'

लीजा से पूछा गया कि क्यों उन्हें लगता है कि सुशांत और कृति कपल थे? लीजा ने कहा- 'चाहे लोगों के बीच या फिर बर्थडे पार्टी, दोनों काफी बिजी रहते थे। कृति गेस्ट को अटेंड करती थी। अगर वह कहें भी न कि हम डेट कर रहे हैं। लोगों को फिर भी वह स्पार्क दिखता था।' 

Sushant Singh Rajput

हमेशा खुश रहते थे सुशांत 
लीजा ने अपने बयान में कहा- 'सुशांत हमेशा खुश रहते थे, डांस करते थे, लोगों से मिलते थे। वह पार्टी में जब आते हैं तो लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती थी। वह खुश रहने वाला व्यक्ति था, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर कफी अच्छा था।' 

बकौल लीजा- 'सुशांत सिंह राजपूत की एनर्जी काफी ज्यादा होती थी। कृति सेनन के बर्थडे में भी वह काफी ज्यादा एक्टिव था। डांस करता था, बार में शराब पी थी और लोगों से मिलता-जुलता था। उसका एनर्जी लेवल काफी ज्यादा था।'
    
Kriti Sanon and Sushant Singh Rajput

राब्ता के दौरान आए थे करीब
लीजा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं- 'अगर कोई दूसरे की पार्टी में होस्ट से ज्यादा एक्टिव है तो जरूर कुछ होता है। हम सब जानते हैं कि वह एक दूसरे के उतने ही साथ थे, जितना वह इससे इंकार करते थे। 

आपको बता दें कि कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2017 में फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। उस दौरान दोनों की डेटिंग की खबर आई थी। हालांकि, दोनों ने ही इस बात से इंकार किया था।

End of Article