सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर ने कहा- 'सारा अली खान के साथ गए बंगले में, मेरे सामने कभी नहीं लिए ड्रग्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 05:25 PM IST

Sushant Singh Rajput former driver: सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर ने एक्टर के ड्रग्स लेने की बात को खारिज किया है। सुशांत के ड्राइवर ने कहा कि वह अपना रूटीन फॉलो किया करते थे।

सुशांत सिंह राजपूत के ड्राइवर ने कहा- 'सारा अली खान के साथ गए बंगले में,  मेरे सामने कभी नहीं लिए ड्रग्स

मुंबई. रिया चक्रवर्ती नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने दिए बयान में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। अब सुशांत के ड्राइवर ने रिया के इन आरोपों को खारिज किया है। सुशांत के पूर्व ड्राइवर के मुताबिक एक्टर कभी भी ड्रग्स नहीं लेते थे।

Times Now से बातचीत में सुशांत के ड्राइवर ने कहा- 'केदारनाथ के वक्त से मैं उनके साथ था। वह घर से शूटिंग के लिए जाते थे और शूटिंग से वापस घर आया करते थे। इसके अलावा जिम और स्वमिंग के लिए जाया करते थे। ढाई महीने तक सारा अली खान उनके घर पर आती-जाती थीं।' 

ड्राइवर ने ड्रग्स पर कहा- 'मैं ढाई महीने तक उनके साथा था। इस दौरान वह ऐसा कुछ भी नहीं करते थे। सुशांत सर अपना रूटीन फॉलो करते थे, बस वह एक बार सारा अली खान के साथ पावना स्थित अपने बंगले में गए थे। इसके अलावा दोनों एक बार थाइलैंड भी गए थे।'

थाइलैंड के बाद नहीं थे टच में 
इंडिया टीवी से बातचीत में सुशांत के पूर्व ड्राइवर ने कहा कि सुशांत और सारा अच्छे दोस्त थे, लेकिन थाईलैंड ट्रिप से वापस आने के बाद दोनों टच में नहीं रहे। शायद ट्रिप के 10 दिन बाद 'सोनचिड़िया' रिलीज होनी थी। 

सुशांत के ड्राइवर के मुताबिक- ' सुशांत और सारा सिर्फ 'केदारनाथ' के समय और बिग बॉस में जाने के वक्त साथ ट्रैवल किया था।' आपको बता दें कि सारा और सुशांत फिल्म केदारनाथ में साथ नजर आए थे।'

सारा से हो सकती है पूछताछ 
एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सीमोन खंभाट्टा का नाम लिया है। एनसीबी जल्द ही सारा और रकुल को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते बुला सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने अपने बयान में कहा था-''मैं, सारा और रकुलप्रीत सुशांत सिंह राजपूत के साथ घूमते थे और ड्रग्स लेते थे।' आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती फिलहाल ड्रग्स मामले में भायखला जेल में बंद हैं।

End of Article