सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी कॉल में पिता से की थी शादी पर बात, लड़की का नहीं बताया था नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2020, 11:34 PM IST

Sushant Singh Rajput Father: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने बेटे की शादी पर खुलासा किया है। के के सिंह ने बताया कि वह कभी रिया चक्रवर्ती से नहीं मिले। वहीं, सुशांत अगले साल शादी का प्लान बना रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी कॉल में पिता से की थी शादी पर बात, लड़की का नहीं बताया था नाम

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 12 दिन बीत चुके हैं। सुशांत के पिता के.के. सिंह ने अब पहली बार अपना दुख खुलकर शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आखिरी बार सुशांत से किस बारे में बात हुई है। 

पंजाब केसरी से बातचीत में के.के. सिंह ने बताया कि आखिरी बार उनकी सुशांत से शादी पर बात हुई थी। बकौल के.के सिंह- ' हमारी शादी पर बात हुई थी। उसने बोला था कि कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है।' 

के.के. सिंह कहते हैं- 'सुशांत ने कहा था कि उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे। यही आखिरी बात हुई थी। उसकी मेरे साथ।' वहीं, जब उनसे पूछा गया कि किस लड़की से सुशांत शादी कर रहे थे तो उन्होंने कहा- 'हमने उससे कहा था कि अपनी पसंद की लड़की से शादी करना, जिसके साथ तुम अपनी जिंदगी बिताना चाहते हो।'

रिया चक्रवर्ती से नहीं की बात 
सुशांत के पिता से पूछा कि क्या उन्होंने कभी रिया चक्रवर्ती से बात की थी। इस पर उन्होंने साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इतने साल में उन्होंने केवल अंकिता लोखंडे से ही बात की थी। अंकिता उनसे मिलने पटना भी आई थीं। 

सुशांत के पिता कहते हैं कि इसके अलावा उसकी लाइफ में जो भी लड़की आई थी, उनसे उन्होंने बात नहीं की थी।  सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने पुलिस के सामने बयान में स्वीकार किया था कि वह सुशांत शादी करने का प्लान कर रहे हैं।'

भाई ने कहा- नवंबर में होने वाली थी शादी 
सुशांत के निधन के बाद उनके कजिन भाई पन्ना कुमार सिंह ने बताया कि- 'उनके पिता वह बता रहे थे कि सब अच्छा है, सुशांत से बात हुई है। नवंबर में शादी भी करने वाला है। हम तब मुंबई चलेंगे।'

सुशांत के कजिन कहते हैं- 'कही कोई टेंशन वाली बात नहीं थी सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक से ये खबर आई।' आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये फिल्म सभी फैंस फ्री में देख सकेंगे। 

End of Article