Exclusive: अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी- सुशांत सिंह राजपूत ने कभी नहीं की थी रिया चक्रवर्ती के बारे में बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 03:43 PM IST

Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सभी दावों पर जवाब दिया है। अंकिता ने कहा कि वह और सुशांत टच में नहीं थे।

Exclusive: अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी- सुशांत सिंह राजपूत ने कभी नहीं की थी रिया चक्रवर्ती के बारे में बात

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि ब्रेकअप के बाद वह और सुशांत एक दूसरे के टच में नहीं थे। इसके अलावा सुशांत ने कभी भी रिया के बारे में नहीं बताया था।   

Times Now की ग्रुप एडिटर नविका कुमार से बातचीत में अंकिता लोखंडे ने बताया कि- 'मेरा और सुशांत का चार साल पहले ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद हम दोनों के पास एक दूसरे का नंबर भी नहीं था।' 

अंकिता लोखंडे के मुताबिक- 'हमारी केवल एक बार डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के जरिए बातचीत हुई थी जब उसकी फिल्म रिलीज होने वाली थीं। मीडिया पर जो खबर आ रही है कि मणिकर्णिका के दौरान उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के बारे में बात की वह झूठ है।'

पिछले एक साल से बदल गया था 
अंकिता ने कहा कि मैं रिया चक्रवर्ती से नहीं जानती हूं। मैं रिया का एक इंटरव्यू पढ़ रही थीं जिसमें वह कह रही हैं कि मैं और सुशांत पिछले आठ साल से एक साथ थे। चार साल पहले वह मेरे साथ थे। वह कभी कहती थीं कि हम रिलेशनशिप में नहीं है अब कह रही है कि हम रिलेशनशिप में थे।

अंकिता लोखंडे ने बताया कि पिछले एक साल से सुशांत सिंह राजपूत काफी बदल गए थे। सुशांत ने दिखना बंद कर दिया था। मैंने उसके खास दोस्त महेश शेट्टी से पूछा था उन्होंने कहा कि सुशांत बिल्कुल ठीक है। 

सुसाइड या मर्डर पर बोलीं अंकिता
अंकिता से पूछा गया कि क्या सुशांत ने सुसाइड किया या उसका मर्डर हुआ। इस पर अंकिता लोखंडे ने कहा- 'मैं ये नहीं कह सकती कि ये मर्डर है या सुसाइड। हालांकि, कोई है जिसे पता है कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया है।'

अंकिता लोखंडे के मुताबिक- 'सुशांत इतना कमजोर नहीं था कि वह किसी छोटी वजह से सुसाइड नहीं कर सकता था। इसके पीछे कोई बड़ा कारण होगा। मुझे नहीं पता कि सुशांत पिछले चार साल से किस चीज से गुजर रहा था।'     
 

End of Article