करीबी दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा- 'रिया के पिता करते थे सुशांत सिंह राजपूत को दवाइयां सप्लाई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2020, 05:46 PM IST

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके करीबी कई खुलासे कर रहे हैं। अब सुशांत और रिया चक्रवर्ती की दोस्त के मुताबिक- 'रिया सुशांत को भूत प्रेत की कहानी सुनाया करती थीं।'

करीबी दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा- 'रिया के पिता करते थे सुशांत सिंह राजपूत को दवाइयां सप्लाई'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की सीबीआई जांच कर रही हैं। वहीं, उनके एक करीबी दोस्त ने अब रिया चक्रवर्ती और उनके पिता पर खुलासे किए हैं। सुशांत की दोस्त के मुताबिक रिया के पिता सुशांत की दवा सप्लाई किया करते थे।  

Times Now से बातचीत में सुशांत की कहा कि- 'रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को भगवान, भूत और प्रेत की कहानी सुनाया करती थी। सुशांत कहते थे कि पुराने घर में कुछ अजीब सी चीजें हुआ करती थी। उनके स्टाफ ने भी कहा कि हमें घंटियों की आवाज सुनाई देती थी।'

सुशांत की इस दोस्त ने कहा कि- 'मैंने रिया से एक बार सवाल भी पूछा था कि वह इन सभी चीजों पर विश्वास क्यों करती हैं। ये सुनने के बाद रिया उनसे बहस करने लगी थी कि वह कैसे ऐसे सवाल पूछ सकती हैं।'

रिया के पिता देते थे दवा 
सुशांत की दोस्त के मुताबिक एक्टर काफी वक्त से बीमार थे और उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। रिया ने अपने पिता जो एक डॉक्टर भी हैं, उनसे सलाह ली। रिया के पिता ने कुछ एंटीबायोटिक्स देने की सलाह दी, जिसे रिया ने देना शुरू किया। 

सुशांत की दोस्त कहती हैं- 'सुशांत की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। वह काफी ज्यादा बैचेन हो जाते थे क्योंकि वह ठीक नहीं हो रहे थे। इसके अलावा सुशांत को काफी ज्यादा डोज दी जा रही थी।' रिया इसके अलावा उनके करियर और फाइनेंस को कंट्रोल भी किया करती थीं। 

चश्मदीद ने किया था ये दावा 
टाइम्स नाउ से बात करते हुए खुद को करणी सेना का बताने वाले सुरजीत सिंह ने दावा किया है कि वहीं 15 जून को रिया को लेकर कूपर अस्पताल में गया था औऱ रिया को सुशांत की बॉडी दिखाई थी। मैं और रिया मोर्चरी के अंदर गए थे।'

सुरजीत सिंह के मुताबिक- 'मुझे तो देखना था तो मैंने सुशांत की बॉडी से पर्दा हटाया, मैंने उसके गले पर हाथ लगाय, गले का पार्ट धंसा हुआ है। उसी समय मुझे लगा कि सुशांत के साथ कुछ गलत हुआ है, इसने आत्महत्या नहीं की है इसकी हत्या हुई है। उसी समय रिया चक्रवर्ती ने बॉडी (चेस्ट) पर हाथ लगाया औऱ बोली- 'सॉरी बाबू।'

End of Article