जब सुशांत ने दोस्त से कहा- 'मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है', शेयर किया वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2020, 04:13 PM IST

Sushant Singh Rajput Whats app Chat: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक हफ्ते बाद उनकी खास दोस्त लॉरेन ने वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ये वॉट्सऐप चैट साल 2016 की है।

जब सुशांत ने दोस्त से कहा- 'मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है', शेयर किया वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक हफ्ता बीत गया है। उनके दोस्त सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं। अब सुशांत की खास दोस्त लॉरेन गोटेलिब ने सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई वॉट्सऐप चैट शेयर की है। 

लॉरेन और सुशांत की ये वॉट्सऐप चैट साल 2016 की है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म की शूटिंग के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा सुशांत बता रहें हैं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किन चुनौतियों से जूझ रहे हैं। 

वॉट्सऐप चैट में सुशांत अपनी दोस्त को बता रहे हैं कि उन्होंने फिल्म धोनी की शूटिंग पूरी कर ली है। ये सितंबर को रिलीज होने वाली है। सुशांत ने बताया कि टीवी से फिल्म इंडस्ट्री में आना उनके लिए बहुत मुश्किल था। हालांकि, फिल्मों के चुनाव के कारण ही वह सफल हो सके। 

सुशांत ने लिखा हर चीज है मुमकिन 
सुशांत ने लॉरेन से कहा- 'अगर मुझ जैसा औसत दिखने वाला लड़का, जिसमें औसत टैलेंट है वो कर सकता है तो कोई भी कर सकता है। तुम्हारे पास सब-कुछ है। बस इस विश्वास रखो कि सब अच्छा होकर रहेगा।'

सुशांत कहते हैं- ' मैं केवल इसलिए अच्छा हूं, क्योंकि आसपास के ज्यादातर लोग औसत दर्जे के हैं। लेकिन अभी मुझे काफी लंबा सफर तय करना है। इसके बाद अपने दोस्त का हौसला बढ़ाते हुए कह रहे हैं कि तुम बेहद टैलेंटेड हो।' 

स्क्रीनशॉट के साथ लिखी ये बात 
वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट के साथ लॉरेन ने कहा- 'आज, मैं आखिरकार सुशांत के साथ कई साल पुरानी वॉट्सऐप चैट को देख रही। जब मैंने  ये चैट देखी तो मेरा दिल टूट गया, क्योंकि यह एक दूसरे के सपनों के लिए बहुत प्यार, दया और सच्चे समर्थन से भरा था!

लॉरेन ने लिखा- 'मैंने सुशांत के साथ एक गहरा संबंध महसूस किया क्योंकि हम दोनों "बाहरी" थे और मैंने उन्हें बहुत देखा! मैं इस चैट को साझा करना चाहती थी! मैं अपने चारों ओर बहुत नफरत देख रही हूं।'

End of Article