सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बताया अपनी शादी का ये किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2020, 06:35 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 सितंबर को पूरे तीन महीने हो गए हैं। इस मौके पर सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जानिए क्या लिखा विशाल ने...

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बताया अपनी शादी का ये किस्सा

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीने पूरे हो गए हैं। 14 जून को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या की थी। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने उनके लिए एक इमोशल लेटर लिखा है। 

सुशांत के जीजा विशाल ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर लिखा- 'जो हुआ वह इतना असली है कि हम अभी भी सदमे में हैं। हम स्माइल करते हैं या हंसते भी हैं तो अंदर एक अपराधबोध होता है। हम खुद से पूछते हैं कि हमने अपना भाई खोया है, क्या हमें स्माइल करने की इजाजत है।' 

विशाल अपने ब्लॉग में आगे लिखते हैं- 'हमें काफी वक्त लगेगा वापस नॉर्मल होने में। अब  हमारी जिंदगी कभी भी पहले जैसी नहीं होगी। हालांकि, हम लगातार इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है वक्त हमारी मदद करेगा।'

शेयर किया ये किस्सा 
विशाल ने सुशांत के साथ एक किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने बताया- 'कॉलेज के दिनों में मैं सुशांत की बहन श्वेता को डेट कर रहा था। वह बहुत ही प्रोटेक्टिव भाई था। मैंने उसे आश्वासन दिया कि मैं इस रिलेशनशिप के लिए सीरियस हूं।'  

विशाल आगे बताते हैं- 'सुशांत को पूरी तरह से तभी यकीन हुआ जब मैं साल 2007 में अमेरिका से भारत श्वेता से शादी करने के लिए आया था। इससे पहले हमारा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रहा था। इसके बाद सब इतिहास है।'

सुशांत की बहन ने जारी किया गाना 
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भाई की याद में नया गाना ‘जोश-ए-जहां’ यूट्यूब पर जारी किया है। गाना शेयर करते हुए श्वेता लिखती हैं, ‘आज 90 दिन हो गए हैं भाई हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है।'

श्वेता आगे लिखती हैं- 'यह गाना हम सभी को उसके साथ होने का अहसास कराएगा।' इससे पहले श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की याद में #Plants4SSR कैंपेन भी शुरू किया था। इसमें उन्होंने फैंस से पौधा लगाने की अपील की थी।'

End of Article