पांच करोड़ थी सुशांत सिंह राजपूत की फीस, लेकिन इस फ‍िल्‍म में केवल 21 रुपये लेकर किया काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 06:41 AM IST

Sushant Singh Rajput Lesser known Facts: एमएस. धोनी, छिछोरे, पीके जैसी फिल्मों के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज (21 जनवरी) जन्‍मदिन है। 14 जून 2020 को अचानक खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली और उसके बाद हर कोई स्‍तब्‍ध रह गया।

पांच करोड़ थी सुशांत सिंह राजपूत की फीस, लेकिन इस फ‍िल्‍म में केवल 21 रुपये लेकर किया काम

Sushant Singh Rajput Lesser known Facts: एमएस. धोनी, छिछोरे, पीके जैसी फिल्मों के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज (21 जनवरी) जन्‍मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। फिल्मों से पहले सुशांत ने टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में काम किया था। इसी सीरियल से उन्‍होंने एक्टिंग डेब्‍यू किया था। 

14 जून 2020 को उनका देहांत हो गया था। अचानक खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली और उसके बाद हर कोई स्‍तब्‍ध रह गया। बिहार से मुंबई तक आकर सिनेमाई दुनिया का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बल बूते नाम कमाया और उनके अचानक चले जाने से पूरा देश गमगीन हो गया। 

सुशांत ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म काई पो चे से की थी। इसके बाद वह पीके, शुद्ध देसी रोमांस और डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में नजर आए थे। सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी थी। फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

सुशांत सिंह राजपूत साल 2017 में राब्ता और 2018 में फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। केदारनाथ के जरिए ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में फिल्म सोनचीड़िया में काम किया था। सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इसके अलावा सुशांत जैक्लीन फर्नांडिज के साथ फिल्म ड्राइव में भी काम किया था। 

केवल 21 रुपये में किया था रोल 

सुशांत सिंह राजपूत बड़े दिलवाले भी थे। राजकुमार हिरानी की फ‍िल्‍म पीके में उनका 15 मिनट का रोल था। वह अपनी हर फिल्म के लिए  5-7 करोड़ रुपए लेते थे लेकिन इस फ‍िल्‍म में 15 मिनट के रोल के लिए उन्‍होंने राजकुमार हिरानी से कोई फीस नहीं ली थी। इसके बाद राजकुमार हिरानी ने उन्‍हें 21 रुपये बतौर शगुन दिए थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के पास लगभग 59 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। अंतरिक्ष समाचारों का शौक रखने वाले सुशांत सिंह ने खुद चांद पर भी जमीन खरीद रखी थी।

End of Article