सनी लियोनी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड ने उनके PAN कार्ड पर ले लिया इतने रुपये का लोन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 12:23 PM IST

Sunny leone online Fraud: एडल्ट स्टार से बॉलीवुड स्टार बनीं सनी लियोनी (Sunny Leone loan fraud) ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। किसी ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोन ले लिया।

सनी लियोनी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, फ्रॉड ने उनके PAN कार्ड पर ले लिया इतने रुपये का लोन

Sunny leone online Fraud: एडल्ट स्टार से बॉलीवुड स्टार बनीं सनी लियोनी (Sunny Leone loan fraud) ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। किसी ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोन ले लिया। सनी लियानी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनकी बिना जानकारी पैन कार्ड (PAN Card) पर लोन लेने से उनका सिबिल स्‍कोर (CIBIL Score) खराब हो गया है। शिकायत करते हुए मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी धनी ऐप पर गंभीर आरोप लगाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट (Sunny Leone  Tweet) करते हुए लिखा कि किसी ने उनके पैन नंबर पर बिना उनकी जानकारी के 2,000 रुपए का लोन लिया है। इससे उनके सिबिल स्कोर (SIC) को खराब किया गया है। यह मामला हाईलाइट हुआ तो एक्‍ट्रेस सनी लियोनी ने अपने ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया। शिकायत के बाद कंपनी ने सनी लियोनी की समस्या का समाधान किया और उसके बाद सनी लियोनी ने भी उन्हें धन्यवाद कहा। 

उन्होंने आगे कहा कि इस पर इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज (Indiabulls Securities) उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। यहां बता दें कि धनी स्टॉक्स पहले इंडिया बुल्स सिक्योरिटीज लिमिटेड हुआ करता था। धनी स्टॉक्स के अनुसार कंपनी को ऐसे कुछ मामलों की शिकायत मिली है, जिसमें लोगों ने किसी दूसरे के पैन और अन्य जानकारियों का इस्तेमाल करते हुए लोन लिया है। 

सनी लियोनी धनी ऐप के जरिए हुए फ्रॉड की अकेली पीड़ित नहीं हैं। कंपनी दावा करती है कि वह चुटकी में लोन देती है, वो भी सिर्फ पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज के आधार पर। इसी बात का फायदा उठाकर फ्रॉड लोग चूना लगाने का काम कर रहे हैं। आप भी ऐसी किसी ठगी का शिकार ना हों, इसलिए सावधानी बरतें। आपना पैन और आईडी किसी के साथ साझा ना करें।

End of Article