घुड़सवारी सीख रही हैं सनी लियोनी की 4 साल की बेटी निशा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा- तुम पर गर्व है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2020, 04:55 PM IST

Sunny Leone Daughter: सनी लियोनी की 4 साल की बेटी निशा कौर वीबर घुड़सवारी करना सीख रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी की फोटो शेयर कर लिखा कि मुझे तुमपर गर्व है।

घुड़सवारी सीख रही हैं सनी लियोनी की 4 साल की बेटी निशा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा-  तुम पर गर्व है
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अपने परिवार के साथ अमेरिका का लॉस एंजेलिस में समय बिता रही हैं। सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

सनी ने शेयर की बेटी निशा की फोटो

सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो फोटोज पोस्ट कीं। पहली फोटो में सनी हैं और दूसरी फोटो में उनकी बेटी निशा कौर वीबर घुड़सवारी करती दिख रही हैं। निशा सफेद घोड़े पर बैठी हैं और इस दौरान वो हेलमेट और मास्क लगाए दिख रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट कर सनी ने लिखा, 'अपनी बेटी निशा को उसकी पहली राइडिंग क्लास के लिए ले जाते हुए। उसे देखकर लगता है कि वो पहले से ही ये जानती है। गुड जॉब निशा... तुमपर गर्व है।' वैसे निशा जिस कॉन्फिडेंस के साथ घुड़सवारी सीख रही हैं उसे देखकर हम भी सनी की बात से सहमत करते हैं।

पिछले महीने गईं थीं लॉस एंजेलिस

मालूम हो कि पिछले महीने सनी अपने तीनों बच्चों निशा, अशर और नोह के साथ लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया। उन्होंने मदर्स डे के मौके पर बच्चों संग फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। सनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। जब आपके बच्चे होते हैं तो जीवन में आपकी प्राथमिकताएं पीछे हो जाती हैं। मेरे पति डेनियल और मुझे अपने बच्चों को वहां ले जाने का मौका मिला, जहां हमें लगता है कि वो इस जानलेवा 'कोरोना वायरस' से सुरक्षित हैं। लॉस एंजेलिस में घर से दूर हमारा घर और सीक्रेट गार्डन। मुझे पता है कि मेरी मां भी यही चाहती कि मैं ऐसा करूं। मिस यू मॉम। हैप्पी मदर्स डे।'

तीन साल पहले सनी की जिंदगी में आईं थीं निशा

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वीबर से शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी निशा  कौर वीबर और दो जुड़वां बेटे अशर और नोह। साल 2017 में निशा जब 21 महीने की थीं तब सनी और डेनियल वीबर ने उन्हें महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके बाद 4 मार्च 2018 को सनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बेटों की मां बनीं। वो अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। 

End of Article