Sridevi 3rd death anniversary: श्रीदेवी की अचानक मौत से सब रह गए थे दंग, 3 साल में कितना बदल गया कपूर परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2021, 06:05 AM IST

How Much Kapoor Family Changed After sridevi Death: श्रीदेवी के निधन के बाद इन बीते 3 साल में उनके परिवार में काफी कुछ बदलाव हो चुके हैं। जानें वक्त के साथ कितना बदल गया कपूर परिवार...

Sridevi 3rd death anniversary: श्रीदेवी की अचानक मौत से सब रह गए थे दंग, 3 साल में कितना बदल गया कपूर परिवार

श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से सबको गहरा सदमा लगा था। साल 2018 में दुबई से अचानक उनके निधन की खबर आई थी, जिसने सबको हिला कर रख दिया था। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग के लिए गई थीं, जहां 54 साल की आयु में उनका निधन हो गया था। आज(24 फरवरी) उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इन बीते 3 साल में श्रीदेवी के परिवार में काफी कुछ बदलाव हो चुके हैं। जानें 3 साल में कितना बदल गया कपूर परिवार...

बोनी कपूर के चारों बच्चे आ गए करीब
ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि श्रीदेवी की मौत ने बोनी कपूर के परिवार को एक कर दिया। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने फैसला किया कि वो अपने चारों बच्चे यानी जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ एक ही घर में रहेंगे। जैसा कि जाह्नवी-खुशी बोनी की दूसरी वाइफ श्रीदेवी की बेटियां हैं। वहीं, अर्जुन-अंशुला उनकी पहली वाइफ मोना कपूर के बच्चे हैं।

जब बोनी कपूर ने पहली वाइफ मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की तो सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर ही भड़के थे। उन्होंने कहा था कि जाह्नवी और खुशी उनकी बहनें नहीं है। इनमें आपस में कभी नहीं बनी, लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों को ना सिर्फ अपना लिया।  बल्कि मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। जाह्नवी और खुशी से हमेशा दूरी बनाए रखने वाले अर्जुन और अंशुला अपनी बहनों के करीब आ गए। अब तीनों बहनों और भाई अर्जुन को अक्सर साथ देखा जाता है। 

जान्हवी कपूर का श्रीदेवी के निधन के बाद हुआ डेब्यू
हर इंसान का सपना होता है कि वह अपनी मां की आंखों के सामने सफलता हासिल करे। लेकिन जान्हवी कपूर का ये सपना पूरा नहीं हो सका। क्योंकि जान्हवी कपूर की जब डेब्यू फिल्म रिलीज हुई उससे पहले मां श्रीदेवी इस दुनिया से चल बसी थीं। जान्हवी की फिल्म धड़क 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी और श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हो गया दिया था। तब जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मां चाहती थीं कि मैं सैराट जैसी फिल्म से डेब्यू करूं। आज मैं उसी फिल्म के हिंदी रीमेक से डेब्यू कर रही हूं लेकिनवो ये देखने के लिए मौजूद नहीं हैं।' 

डेब्यू के लिए तैयारी खुशी कपूर
जाह्नवी कपूर के बाद अब श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद उनके पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दी है। बोनी कपूर ने इशारा कर दिया है कि इस बात की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। जल्द ही खुशी कपूर को एक्टिंग में हाथ आजमाते हुए देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि स्टार किड्स को लॉन्च करने वाले करण जौहर खुशी कपूर को भी लॉन्च कर सकते हैं क्योंकि जाह्नवी कपूर को उन्हें 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

सोनम कपूर की शादी
श्रीदेवी के निधन के बाद कपूर परिवार में पहला ग्रैंड सेलिब्रेशन सोनम कपूर की शादी का हुआ। परिवार में हुई डेथ के करीब ढाई महीने बाद ही सोमन कपूर की शादी हुई थी। आठ मई 2018 को सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दिल्ली के रहने वाले आनंद पेशे से बिजनेसमैन हैं। 2 महीने बाद ही सोनम कपूर की शादी को भी 3 साल पूरे हो जाएंगे। जिसमें बोनी कपूर से लेकर जान्हवी, खुशी, अर्जुन और अंशुला भी शामिल हुए थे। 

बोनी कपूर का एक्टिंग डेब्यू
बोनी कपूर भी अब एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली लव रंजन की अगली फिल्म के साथ बोनी भी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले हैं। बोनी फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले हाल ही में बोनी को अनिल कपूर की फिल्म एके बनाम एके में देखा गया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, बोनी ने पुष्टि की कि वह फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे। 

End of Article