SP Balasubramanyam ने 16 भाषाओं में गाए थे 40 हजार से ज्‍यादा गाने, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2020, 01:51 PM IST

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्‍यम का आज निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 40 हजार से ज्यादा गाने गाए और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया। जानें उनके करियर से जुड़ी खास बातें।

SP Balasubramanyam ने 16 भाषाओं में गाए थे 40 हजार से ज्‍यादा गाने, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Photo Credit: Instagram

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्‍यम का निधन हो गया है। पिछले करीब दो महीने पहले वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज (25 सितंबर) उनका निधन हो गया। 

कौन थे एसपी बालासुब्रमण्‍यम

एसपी बालासुब्रमण्‍यम का जन्म 4 जून 1946 को आंध्र प्रदेश के नेल्लूर शहर में तेलेगु ब्राहमण परिवार में हुआ था। उनके दो भाई और पांच बहने हैं। बालासुब्रमण्‍यम को कम उम्र में ही उन्हें संगीत में रुचि आने लगी और उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही संगीत की शिक्षा जारी रखी और साल 1964 में म्यूजिक कंपीटिशन में अपना पहला ईनाम जीता। 

40 हजार गानों के लिए गिनीज बुक में नाम

बालासुब्रमण्‍यम प्लेबैक सिंगर के साथ- साथ म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं जिन्होंने तमिल, तेलेगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया। उनके नाम 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं किसी सिंगर द्वारा इतने ज्यादा गाने गाए जाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। 

12 घंटे में रिकॉर्ड किए 21 गाने

उनके पास किसी सिंगर द्वारा एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी खिताब है। उन्होंने 8 फरवरी 1981 को एक कन्नड़ फिल्म के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यानी 12 घंटे में 21 गाने रिकॉर्ड किए थे। इसके अलावा उन्होंने तमिल में 19 और हिंदी में एक दिन में 16 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड बनाया है। एसपी बालासुब्रमण्‍यम कंपोजर जोड़ी आनंद- मिलिंद के लिए दिन में 15-20 गाने रिकॉर्ड करते थे।

20 की उम्र में डेब्यू

बालासुब्रमण्‍यम ने 15 दिसंबर 1966 को तेलेगु फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना से प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना डेब्यू किया। इस गाने के केवल 8 दिन बाद ही उन्होंने अपना कन्नड़ डेब्यू किया और फिल्म नक्कारे अडे स्वर्ग के लिए गाना गाया। 

बॉलीवुड में गाए ये गाने

एसपी बालासुब्रमण्‍यम ने बॉलीवुड में भी कई बेहतरीन गाने गाए जिसमें सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के गाने मेरे रंग में रंगने वाली, दिल दीवाना, आजा शाम होने आई और कबूतर जा जा शामिल है तो वहीं फिल्म हम आपके हैं कौन के गाने पहला पहला प्यार, मुझसे जुदा होकर, हम आपके हैं कौन, वाह वाह राम जी हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में कई और बेहतरीन गानों को भी अपनी आवाज दी।

End of Article