सोनम कपूर-आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर चोरी, 1.41 करोड़ के गहने और कैश गायब, इन लोगों पर शक की सुई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 10:39 AM IST

Sonam Kapoor home robbed: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली स्थित अपार्टमेंट में चोरी हो गई है। चोरों ने कैश और गहनें चुरा लिया है। आनंद आहूजा की दादी ने शिकायत दर्ज कराई है। जानिए पूरा मामला...

सोनम कपूर-आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर चोरी, 1.41 करोड़ के गहने और कैश गायब, इन लोगों पर शक की सुई

Sonam Kapoor Delhi home robbed:. एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। कपल के दिल्ली स्थित घर पर चोरी हो गई है। घर से कैश और 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलिरी चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कपल जल्द ही पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं।

एबीपी न्यूज मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद आहूजा की दादी सबसे पहले तुगल रोड पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। हाई प्रोफाइल केस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने तुरंत जांच अपने हाथ में ले ली और जांच टीम बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों से बात कर रही है। इसके अलावा नौ केयर टेकर, ड्राइवर, माली और दूसरे कर्मियों से बात कर रही है। दिल्ली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम भी क्राइम सीन से सबूत एकत्रित कर रही है। 

Sonam Kapoor has a befitting message for trolls: 'I'll just do as I please'  | Hindi Movie News - Times of India

घर में रहते हैं सास और ससुर
रिपोर्ट्स के मुताबिक  दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित आवास में सोनम कपूर के ससुरजी हरीश आहूजा और सास प्रिया आहूजा रहते हैं। इसके अलावा आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा भी साथ रहती हैं। अपनी शिकायत में सरला आहूजा ने कहा कि उन्हें 11 फरवरी को चोरी के बारे में पता चला जब उन्होंने अपना कपबर्ड में ज्वेलिरी और कैश चेक किया। 23 फरवरी में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ज्वेलिरी आखिरी बार दो साल पहले चेक की थी। हाईप्रोफाइल केस होने के कारण जांच को गुप्त रखा गया है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।    

We love these decor statements from Sonam Kapoor's house | The Times of  India

संदिग्धों की तलाश कर रही है पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पिछले एक साल की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को खंगाल रहे हैं। वह संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं।

Sonam Kapoor Ahuja opens up on her pregnancy journey: Nobody tells you how  hard it is | PINKVILLA

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक बंगला खरीदा था जो 3170 स्क्वायर यार्ड तक फैला है। इस बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है। कहा जाता है कि यह प्लॉट 9000 स्क्वायर फीट तक फैला है।
 

End of Article