पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस की जॉब करती थीं Sonam Kapoor, चार दिन बाद चली गई नौकरी, आज इतने करोड़ की हैं मालकिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 07:21 AM IST

Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर 9 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर कभी पॉकेट मनी के लिए वेट्रस की नौकरी किया करती थीं। जानिए सोनम कपूर की नेटवर्थ...

पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस की जॉब करती थीं Sonam Kapoor, चार दिन बाद चली गई नौकरी, आज इतने करोड़ की हैं मालकिन

मुंबई. सोनम कपूर आहूजा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  

सोनम कपूर ने मलेशिया में पढ़ाई की थी। इस दौरान उन्हें अपनी पॉकेट मनी के लिए वेट्रेस की भी नौकरी करनी पड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर को महज चार दिन बाद नौकरी से निकाल दिया था। 

फिल्मों में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर का वजन काफी ज्यादा था। संजय लीला भंसाली ने उन्हें वेट लॉस की सलाह दी थी। ऐसे में डेब्यू से पहले सोनम कपूर ने लगभग 30 किलो तक वजन कम किया था। 

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

तीन हजार करोड़ की हैं मालकिन
सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। एक खबर के अनुसार, सोनम कपूर सलाना 85 करोड़ रुपए कमाती हैं वही आनंद अहूजा के बिजनेस का टर्नओवर कुल 450 मिलीयन यूएसडी है यानी 3000 करोड़ रुपए है। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक बंगला खरीदा था जो 3170 स्क्वायर यार्ड तक फैला है। इस बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है। यह प्लॉट 9000 स्क्वायर फीट तक फैला है। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि भी सोनम और आनंद की लंदन में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी है।

सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग
सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी सबसे महंगे सेलेब इंगेजमेंट रिंग में से एक है। ये रिंग उन्हें आनंद आहूजा ने गिफ्ट की थी। इसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई जाती है।

सोनम कपूर को जूतों का बेहद शौक है। सोनम के पास एक शानदार स्नीकर कलेक्शन है। एक बार सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ शू ट्विन किया था जिसकी कीमत 16,884 डॉलर (12,47,000 रुपए ) है।

End of Article