Padma Awards 2021: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2021, 10:16 PM IST

Padma Awards 2021: पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई हैं। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गिया है, जिसमें सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम भी शामिल है।

Padma Awards 2021: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण
Photo Credit: Instagram

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। पद्म विभूषण से नवाजे जाने वालों की लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम भी है। उन्हें मरणोपरांत इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 बालासुब्रमण्यम का पिछले साल निधन हो गया था

बता दें कि बालासुब्रमण्यम का पिछले साल सितंबर में कोरोना से जूझने के बाद निधन हो गया था। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा पद्मश्री  और पद्म भूषण समेत छह राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए। बालासुब्रमण्यम के अलावा कला क्षेत्र से मूर्तिकार सुदर्शन साहू हैं.को भी पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। वहीं, कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सिर्फ एक कलाकार कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा को चुना गया है। केरल की वाली चित्रा  एक जानी मानी प्लेबेक सिंगर हैं। 

कला के क्षेत्र में इन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

  1. गुलफाम अहमद (उत्तर प्रदेश)
  2. राम स्वामी अन्नावरपु  (आंध्र प्रदेश)
  3. सुब्बू अरुमुगम (तमिलनाडु)
  4. भूरी बाई (मध्य प्रदेश)
  5. राधे श्याम बारले (छत्तीसगढ़)
  6. बीरेन कुमार बसाक (पश्चिम बंगाल)
  7. पीटर ब्रुक (यूनाइटेड किंगडम)
  8. गोपीराम बरगायन भूरा भगत (असम)
  9. नारायण देबनाथ (पश्चिम बंगाल)
  10. दुलारी देवी (बिहार)
  11. राधे देवी (मणिपुर)
  12. वायन दिबिया (इंडोनेशिया)
  13. परशुराम आत्माराम गंगवाने (महाराष्ट्र)
  14. पूर्णमासी जानी (ओडिशा)
  15. माथा बी मंजम्मा जोगती (कर्नाटक)
  16. दामोदरन कैथापरम (केरल)
  17. महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया (मरणोपरांत) (गुजरात)
  18. के केसवसामी पुदुचेरी)
  19. गुलाम रसूल खान (जम्मू-कश्मीर)
  20. लाखा खान (राजस्थान)
  21. संजीदा खातून (बांग्लादेश)
  22. विनायक विष्णु खेडेकर (गोवा)
  23. लाजवंती (पंजाब)
  24. रामचंद्र मांझी (बिहार)
  25. दुलाल मानकी (असम)
  26. रेबेन माशंगवा (मणिपुर)
  27. के के रामचंद्र पुलावर (केरल)
  28. कनका राजू (तेलंगाना)
  29. बॉम्बे जयरामनाथ (तमिलनाडु)
  30. सत्यराम रिअंग (त्रिपुरा)
  31. करतार सिंह (पंजाब)
  32. केसी शिवशंकर (मरणोपरांत) (तमिलनाडु)
  33. निदुमोलु सुमति (आंध्र प्रदेश)
End of Article