सिमी गरेवाल का समाज पर तंज, बोलीं- कोरोना ने समझाया कैसी होती है महिलाओं की जिंदगी...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2020, 03:12 PM IST

Simi Garewal COVID-19 Post: सिमी गरेवाल ने COVID-19 को एक महिला की लाइफ से जोड़ा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से बताने की कोशिश की है कि COVID-19 ने सभी को सिखाया कि एक महिला के रूप में जीवन कैसा होता है...

सिमी गरेवाल का समाज पर तंज, बोलीं- कोरोना ने समझाया कैसी होती है महिलाओं की जिंदगी...

लगभग नौ महीने हो गए हैं जब से COVID-19 का डर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। चीन के वुहान शहर से फैला ये वायरस दुनिया भर में कई लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या लाखों में हो चुकी है। लगातार रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने और दूसरों के संपर्क में आने तक से डर रहे हैं। अब पॉपुलर टीवी होस्ट और एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने ट्विटर पर इस महामारी को लेकर एक पोस्ट किया है। इसमें सिमी गरेवाल ने COVID-19 को एक महिला की लाइफ से जोड़ा है।

सिमी गरेवाल ने अपने नोट का कैप्शन - 'कोविड-19 में जीवन एक महिला की तरह है'। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से बताने की कोशिश की है कि COVID-19 ने सभी को सिखाया कि एक महिला के रूप में जीवन कैसा होता है।

सिमी गरेवाल ने लिखा- 
क्या आप बाहर निकलने से डरते हो? 
क्या आप परेशान होते हैं कि आपने अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर नहीं किया है?
क्या आप किसी को छूने से पैरानॉइड हो जाते हैं?
क्या आप अपने हाथ की दूरी से ज्यादा किसी के पास आने पर घबराते हैं?
क्या आप चिंतित हैं कि जो व्यक्ति सुरक्षित दिखता है वह वास्तव में अंदर से बीमार हो सकता है?
क्या यह डराता है कि यदि आप इसके शिकार हो जाएंगे, तो आपको दोषी ठहराया जाएगा और कोई भी आपकी मदद करने को तैयार नहीं होगा?
बधाई हो, आखिरकार आप समझ गए कि एक महिला समाज में हर दिन किन परेशानियों का सामना करती है जो बलात्कार के लिए उसे दोषी समझता है।







सोशल मीडिया यूजर्स सिमी गरेवाल की पोस्ट से काफी सहमत हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सिमी जी जो तुलना आपने की है ये बहुत रियल है और इसका शानदार स्पष्टीकरण दिख रहा है। इसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'एकदम सच है, ये दुख की बात है... इससे सहमत हूं।'

भारत में बलात्कार के मामलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बलात्कार और यौन हिंसा की निंदा कर समाज को चेताया है। हाथरस बलात्कार मामले पर भी सेलिब्रिटीज ने एकजुट होकर पीड़ित के लिए न्याय की मांग की है।

End of Article