शिबानी दांडेकर ने किया खुलासा- 'रिया चक्रवर्ती ने बताया, सुशांत की बहन ने की थी छेड़छाड़'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2020, 04:42 PM IST

Shibani Dandekar on Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत की बहन ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अब शिबानी दांडेकर ने बताया कि रिया ने उन्हें इस बारे में बताया था।

शिबानी दांडेकर ने किया खुलासा- 'रिया चक्रवर्ती ने बताया, सुशांत की बहन ने की थी छेड़छाड़'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। रिया की खास दोस्त शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में आ गई हैं। शिबानी ने दावा किया है कि रिया ने उन्हें सुशांत की बहन द्वारा छेड़छाड़ की बात कही है। 

एक न्यूज चैनल से बातचीत में शिबानी दांडेकर ने कहा है कि रिया ने मुझे बताया कि सुशांत की बहन ने मेरे साथ छेड़छाड़ की है। रिया ने दावा किया था कि सुशांत के परिवार में कुछ समस्या है और उनमें दरार आ गई है।

बकौल शिबानी डांडेकर- 'रिया इस घटना से काफी नाराज थीं और उन्होंने सुशांत को इस बारे में बताया था। इसके बाद समस्या शुरू हो गई थी। कई बार ऐसा होता है कि गर्लफ्रेंड और फैमिली के बीच नहीं बनती है। इसका मतलब ये नहीं कि वह मर्डर कर दे। 

रिया को किया था सपोर्ट 
शिबानी दांडेकर ने कहा था कि वह रिया चक्रवर्ती को तब से जानती थीं, जब वह 16 साल की थीं। शिबानी के मुताबिक- 'रिया एक वाइब्रैंट, मजबूत, जिंदादिल और ब्राइट स्पार्क की तरह जिंदगी से भरी हुई है।  

शिबानी ने निवेदन किया है कि इस केस की जांच फिलहाल चल रही है। ऐसे में जांच अधिकारियों को सुशांत केस में अपना काम करने दें। वहीं, रिया और उनके परिवार को भला-बुरा न कहें। साथ ही रिया और उनकी फैमिली को अकेला छोड़ दें। 

Shibani Dandekar And Rhea Chakraborty


रिया के लिए की थी जस्टिस की मांग 
शिबानी ने रिया चक्रवर्त को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। बकौल शिबानी- 'रिया का गुनाह बस इतना है कि उसने सुशांत से प्‍यार किया, उसके बुरे दिनों में ख्‍याल रखा। इस मामले में रिया के आधारभूत अधिकार छीन लिए।' 

शिबानी आगे लिखती हैं- 'रिया तुम ताकतवर हो, तुम लड़ रही हो। मेरे मन में तुम्हारे लिए बहुत प्यार और आदर है। मुझे दुख है कि तुम ये सब झेल रही हो। मुझे दुख है कि तुमने जीवन में जो सबसे अच्छा काम किया (सुशांत की देखभाल करना) उसने तुम्हें जीवन का सबसे खराब अनुभव दिया। '  

End of Article