Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत, घर पर आकर राज कुंद्रा ने किया था यौन शोषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2021, 05:50 PM IST

Sherlyn Chopra on Raj Kundra Case: राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा को पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है। शर्लिन चोपड़ा ने इस अप्रैल में राज कुंद्रा पर यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

Raj Kundra Case: शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत, घर पर आकर राज कुंद्रा ने किया था यौन शोषण

मुंबई. राज कुंद्रा केस में क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए बुला सकती है। अब शर्लिन चोपड़ा की इस साल अप्रैल में दर्ज की गई शिकायत सामने आई है। अपनी शिकायत में शर्लिन ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

शर्लिन चोपड़ा ने 14 अप्रैल 2021 में मुंबई पुलिस के पास दर्ज की अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2019 में राज कुंद्रा ने मेरे बिजनेस मैनेजर डी.के श्रॉफ के जरिए काम का प्रस्ताव भेजा था। मैं, राज मल्होत्रा, डी.के.श्रॉफ और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर मीता झुंझुनवाला मार्च 2019 में जुहू स्थित जे.डब्लू. मैरिएट में मिले थे। हमारी बीच राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्स प्राइम द्वारा प्रोड्यूस की गई ग्लैमरस वीडियो के बारे में चर्चा की। इसके बाद राज ने 26 मार्च को कॉफी शॉप में मुझे बुलाया। मैंने कहा कि काम के कारण नहीं आ सकती। मैंने उन्हें अपने घर पर आने का न्यौता दिया। 

Sherlyn Chopra Summoned By Property Cell Days After Statement About Raj  Kundra

राज कुंद्रा ने जबरदस्ती किया किस 
शर्लिन  चोपड़ा शिकायत में कहती हैं, राज मेरे अपार्टमेंट जानकी कुटीर में आई। हम शूटिंग की लोकेशन और कॉन्सेप्ट की चर्चा कर रहे थे तभी राज ने मेरे होठों में किस कर दिया। मुझे अजीब लगा, मैंने उससे जब इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। इसके बाद मैंने  उसके लिए खाना बनाया और साथ में खाना खाया। खाने के बाद राज ने मुझे गले लगाया और मेरे घर से चला गया। 

Sherlyn Chopra: Sherlyn Chopra turns writer, director and producer | Hindi  Movie News - Times of India

फोन और मैसेज में करते थे बात
शर्लिन शिकायत में आगे लिखती हैं इसके बाद वह और मैं फोन और मैसेज पर बात करते थे। एक दिन मेरी और राज के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद मैंने उसका कॉल और मैसेज लेने बंद कर दिए।  27 मार्च 2019 को वह अचानक मेरे घर आ गया। 

शर्लिन आगे लिखती हैं, 'मैंने उससे पूछा कि उसके और उसकी वाइफ शिल्पा शेट्टी के रिश्ते कैसे हैं। इस पर उसने कहा दोनों के रिश्ते जटिल है। वह घर पर ज्यादातर स्ट्रेस में रहता  है। इसके बाद वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा और मेरा यौन शोषण किया।'

End of Article