पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने लिखा स्पेशल नोट, बोले- आप अपने बर्थडे पर एक दिन छुट्टी लें और...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 05:03 PM IST

PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी को आम जनता से लेकर राजनेता और बॉलीवुड स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख खान ने पीएम मोदी से उनके जन्मदिन पर खास अपील की है।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने लिखा स्पेशल नोट, बोले- आप अपने बर्थडे पर एक दिन छुट्टी लें और...
Photo Credit: Instagram

PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता, अनुपम खेर, परेश रावल, शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को एक दिन की छुट्टी लेकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए कहा है।

शाहरुख खान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है, 'हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। आप एक दिन की छुट्टी ले और अपने बर्थडे को एन्जॉय करे। सर.. जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं'।

शाहरुख ने पीएम मोदी से की खास अपील

पीएम नरेंद्र मोदी को देश- विदेश से लोग बधाई दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर पीएम मोदी ने नामीबिया से भारत आए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा है। दरअसल 70 साल पहले इन विलुप्त हो चुके चीतों को भारत में दोबारा बसाने की कोशिश है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भी इन चीतों का जिक्र किया है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों जवान की शूटिंग में बिजी हैं। जवान में शाहरुख नयनतारा के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की डंकी में भी दिखाई देंगे। डंकी में शाहरुख तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पठान में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

End of Article