इंटरनेट पर वायरल हुआ Shahrukh Khan का डांस वीडियो, फैंस बोले- किंग खान का जलवा कायम है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 04:49 PM IST

Shahrukh Khan viral Dance Video : शाहरुख खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर का हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाबी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ Shahrukh Khan का डांस वीडियो, फैंस बोले- किंग खान का जलवा कायम है
Photo Credit: Instagram

Shahrukh Khan viral Dance Video : शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में छाया हुए हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस शाहरुख को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच शाहरुख का अनदेखा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख पंजाबी गाने पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। शाहरुख के फैन क्लब ने उनका थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर लाखों व्यूज और कमेंट मिल चुके हैं।

पाव धारिया के पॉपुलर गाने 'ना जा' पर डांस करते दिखे शाहरुख

इस थ्रोबैक वीडियो में शाहरुख पाव धारिया के पॉपुलर गाने 'ना जा' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख वीडियो में कमाल के स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं। डांस करते हुए शाहरुख ने दिए कमाल के एक्सप्रेशन्स। शाहरुख के फनी डांस स्टेप्स को देखकर आसपास के लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को शाहरुख का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

इन फिल्मों पर काम कर रहे हैं शाहरुख

शाहरुख के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। इसके अलावा शाहरुख 'जवान' में नजर आएंगे। एक्टर ने हाल ही में अपनी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' भी हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी।

शाहरुख आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' में कैमियो रोल में नजर आए थे। एक्टर आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थी। 

End of Article