शॉर्ट ड्रेस में पहली बार दिखा आलिया भट्ट का बेबी बंप, रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 03:46 PM IST

Alia Bhatt flaunts her baby bump : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

शॉर्ट ड्रेस में पहली बार दिखा आलिया भट्ट का बेबी बंप, रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस
Photo Credit: Instagram

Alia Bhatt Flaunts Baby Bump : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्रेंसी के समय भी लगातार काम कर रही हैं। आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। कपल को साथ को लंबे समय बाद स्पॉट किया गया। आलिया और रणबीर ने साथ में कई पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया रणबीर के संग डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए। 

आलिया अपने मेटर्निटी फैशन से भी फैंस का दिल जीत रही है। एक्ट्रेस डार्लिंग के प्रमोशन के दौरान भी लूज और कंफर्टेबल आउफिट में नजर आई थीं। एक बार फिर आलिया ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए न्यूड मेकअप किया था।

ब्राउन ड्रेस में आलिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस ने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया था। ब्राउन ड्रेस में पहली बार आलिया का बेबी बंप दिख रहा था। वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। आलिया और रणबीर को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं।

ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया पहले ही रिलीज हो चुका है। केसरिया गाने में रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म के दूसरे गाने देवा- देवा का टीजर आउट हुआ। गाने के टीजर में रणबीर भगवान शिव की पूजा करते नजर आते हैं। उनके साथ ईशा के किरदार में आलिया भी नजर आई थीं। देवा- देवा गाने में भगवान शिव की शक्तियों के बारे में दिखाया गया है। ये गाना 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। टीजर में रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

9 सिंतबर को ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलायलम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

End of Article