ये हैं Sara Ali Khan की 'पहली दोस्त', 22 साल पहले एक्ट्रेस ने चुराई थी इनकी ये चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2019, 01:25 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी 'फर्स्ट फ्रेंड' को बर्थडे विश किया। इसमें उन्होंने बताया कि 22 साल पहले उन्होंने अपनी दोस्त की ये चीज चुराई थी।

ये हैं Sara Ali Khan की 'पहली दोस्त', 22 साल पहले एक्ट्रेस ने चुराई थी इनकी ये चीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर चर्चा में रहती हैं फिर वजह चाहे कोई भी हो। इन दिनों वो अपनी आने वाल फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी फर्स्ट फ्रेंड के बारे में बताया है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की वो सारा के बचपन की है जिसमें उनके साथ उनकी दोस्त वेदिका पिंटो नजर आ रही हैं, जिनका आज जन्मदिन है। सारा ने वेदिका के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'मेरी फर्स्ट फ्रेंड वेदिका पिंटो को जन्मदिन की बधाई। मुझे खुशी है कि मैंने तुम्हारा peppy चुराया। उसे चुराने के 22 साल बाद आज भी मैं तुमपर हंसती हूं।'

सारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली फोटो में वो अपनी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं जिसमें वो ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए हैं। दूसरी फोटो में उनकी दोस्त के चेहरे पर केक लगा हुआ है वहीं सारा खुद को बचाती दिख रही हैं। वहीं सारा ने जो तीसरी और चौथी फोटो शेयर की वो उनके बचपन की है।

मालूम हो कि सारा ने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी जिसमें वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म सिम्बा रिलीज हुई। अब जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल 2 में और वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में दिखाई देंगी।

End of Article