सारा अली खान ने मिकी माउस से की पापा की तुलना, बचपन की फोटो शेयर कर सैफ अली खान के लिए कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2020, 05:13 PM IST

Sara Ali Khan Shares Throwback Photo: सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान संग थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उन्हें प्यार की प्रतीक बताया और मिकी माउस से उनकी तुलना की।

सारा अली खान ने मिकी माउस से की पापा की तुलना, बचपन की फोटो शेयर कर सैफ अली खान के लिए कही ये बात
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सारा अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पिता व एक्टर सैफ अली खान के साथ बचपन की फोटो शेयर की है।

सारा ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

सारा ने जो फोटो शेयर की इसमें वो चोटी बनाए हुए ब्लू कलर की हेयर पिन लगाए हुए हैं और बेहद क्यूट लग रही हैं। इसमें वो व्हाइट फ्रॉक पहने दिख रही हैं और अपने पापा के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में सैफ भी व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर कर सारा ने लिखा, 'एक ऐसा इंसान जो हमेशा से शांति की परिभाषा रहा है, प्यार का प्रतीक और मिकी माउस का अवतार। लव यू अब्बा।'

शेयर की थी ये थ्रोबैक फोटो

सारा अक्सर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर करती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनमें वो लहंगा पहने हुए हैं और सिर पर दुपट्टा रखा है। इसके साथ उन्होंने नथ, नेकपीस, ईयररिंग्स, बाजूबंद और माथा पट्टी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने बिंदी भी लगाई हुई है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। फोटो को शेयर कर सारा ने लिखा, 'बंगले के पीछे'।

वर्कफ्रंट

सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके बाद साल 2018 में ही वो रणवीर सिंह संग फिल्म सिम्बा में दिखीं। इसके बाद साल 2020 में सारा और कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई। अब जल्द ही सारा दो फिल्मों में नजर आएंगी जिनमें से एक है वरुण धवन की कुली नंबर वन है और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे।

End of Article