Samara Kapoor Welcomes Her Mami Alia Bhatt To The Family: तकरीबन 5 वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूजे के हो गए। इस वर्ष 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान शादी की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को लंबे समय से इन दोनों की शादी का इंतजार था। कपल ने अपने वास्तु हाउस में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए थे। जैसे ही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट की, वैसे ही कपूर और भट्ट परिवार शादी की तस्वीरें साझा करने लगा।
आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को तस्वीरें साझा करके अपनी बहू आलिया भट्ट का स्वागत किया था। लेकिन अब रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी और रणबीर कपूर की भांजी समारा ने अपनी मामी का शानदार तरीके से परिवार में स्वागत किया है। अपने मामा और मामा की तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए समारा में आलिया भट्ट के लिए एक बेहद प्यारा सा नोट लिखा है। समारा ने शादी के फंक्शन की दो तस्वीरें साझा की है जिसमें रणबीर और आलिया के साथ पूरा कपूर परिवार नजर आ रहा है।
यह तस्वीरें साझा करने के साथ समारा ने लिखा 'परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी, @aliaabhatt मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' अपनी नातिन के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नीतू कपूर में कुछ इमोजी शेयर करते हुए लिखा 'औ.... यह सबसे प्यारा था।' वहीं, रिद्धिमा ने इस पोस्ट पर ढेर सारे इमोजी शेयर किए। फिलहाल शादी के बाद आलिया और रणबीर कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। रणबीर कपूर जहां अपनी आगामी फिल्म एनिमल की तैयारी कर रहे हैं वहीं आलिया भट्ट राॅकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

