Salman Khan क्‍या दीवाली पर र‍िलीज करेंगे Radhe, कभी ईद कभी दीवाली के लिए भी बना रहे नया प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2020, 04:00 PM IST

Salman Khan Movie Radhe new release date : लॉकडाउन के बाद फ‍िल्‍में कब र‍िलीज होंगी, सलमान खान इसकी जुगत में लगे हैं। चर्चा है क‍ि राधे को वह दीवाली के मौके पर र‍िलीज करना चाहते हैं।

Salman Khan क्‍या दीवाली पर र‍िलीज करेंगे Radhe, कभी ईद कभी दीवाली के लिए भी बना रहे नया प्‍लान

लॉकडाउन में हफ्तों रहने के बाद अब धीरे-धीरे न‍ियमों में ढील आने लगी है और इसी के साथ ही अब कई फ‍िल्‍म स्‍टार्स भी शूट‍िंग पर लौटने लगे हैं। वैसे लॉकडाउन से पहले द‍िशा पाटनी और सलमान खान ईद पर र‍िलीज होने वाली फ‍िल्‍म राधे की शूट‍िंग कर रहे थे। उससे पहले सलमान खान अपनी अगली फ‍िल्‍म कभी ईद कभी दीवाली की घोषणा कर चुके थे। इसमें उनके अपोज‍िट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। वहीं चर्चा ये भी है क‍ि सलमान खाान अपनी जीजा आयुष शर्मा के साथ मुल्‍शी पैटर्न के रीमेक में द‍िखेंगे। 

Lockdown ke baad Salman Khan ki kaun si film kab ayegi 

अनलॉक 1 के साथ ही सलमान खान अब अपनी फ‍िल्‍मों के काम में जुट जाएंगे। मिड डे की एक खबर के अनुसार, सलमान तीनों फ‍िल्‍मों का शेड्यूल प्‍लान कर चुके हैं। र‍िपोर्ट के अनुसार, सलमान खान सबसे पहले राधे का शेड्यूल द‍िशा पाटनी के साथ पूरा करेंगे। पहले इस पार्ट को विदेश में शूट क‍िया जाना था लेकिन ये शूट‍िंग अब एक स्‍टूड‍ियो में ही पूरी होगी। र‍िपोर्ट में ये भी बताया गया है क‍ि मेकर्स इस फ‍िल्‍म को दीवाली पर र‍िलीज करने का प्‍लान बना रहे हैं। राधे में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ के भी अहम किरदार हैं। इस फ‍िल्‍म को प्रभुदेवा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इससे पहले वह सलमान के साथ वॉन्‍टेड और दबंग 3 कर चुके हैं। 

अगले साल आएगी Kabhi Eid Kabhi Diwali
जहां तक कभी ईद कभी दीवाली की बात है तो सलमान की कोश‍िश है क‍ि इस फ‍िल्‍म को ऐसा शूट क‍िया जाएगा क‍ि 2021 में ईद के मौके पर फ‍िल्‍म थिएटर्स में पहुंच जाए। फ‍िलहाल टीम नई तारीखों पर काम कर रही है और सलमान हर हाल में 2021 की ईद पर ये फ‍िल्‍म र‍िलीज करना चाहते हैं। 

वहीं आयुष शर्मा के साथ भी एक फिल्‍म में सलमान खान का खास रोल है। मराठी फ‍िल्‍म के इस रीमेक का नाम फ‍िलहाल गन्‍स ऑफ नॉर्थ बताया जा रहा है। सलमान इस फ‍िल्‍म के स‍िख का रोल कर रहे हैं जो पुल‍िस से जुड़ा हुआ है। 

End of Article