रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती नजर आईं सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2020, 12:34 PM IST

एक्टर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं। अर्पिता का ये वीडियो वायरल हो गया है।

रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती नजर आईं सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो खबरों में हैं। दरअसल अर्पिता का जो वीडियो सामने आ रहा है उसमें वो एक होटल में प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं। 

प्लेट्स फेंकती नजर आईं अर्पिता

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता रेस्टोरेंट में बैठी हैं और उठा- उठाकर प्लेट्स फेंक रही हैं। इसके बाद वो अपने कुछ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के दूसरे हिस्से में प्लेट्स तोड़ती दिख रही हैं, इस दौरान अर्पिता काफी खुश लग रही हैं, जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का है। अगर आप सोच रहे हैं कि अर्पिता ने यह काम गुस्से में किया है तो बता दें कि आप पूरी तरह गलत हैं। दरअसल एक प्राचीक ग्रीन सभ्यता के मुताबिक रेस्टोरेंट में तोड़ने के लिए प्लेट्स दी जाती हैं और वीडियो में अर्पिता वही करती दिख रही हैं। माना जाता है कि यह परंपरा बुराई से दूर करती है और सौभाग्य लाती है।

वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शन

अर्पिता के इस वीडियो को फैंस का मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। जहां एक तरफ कुछ लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अर्पिता ऐसा क्यों कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ का मानना है कि यह परंपरा खराब है। फैंस का कहना है कि इस परंपरा में कुछ भी अच्छा और सराहनीय नहीं है। 

दो बच्चों की मां हैं अर्पिता खान

मालूम हो कि अर्पिता ने 18 नवंबर 201को आयुष शर्मा से शादी की थी। हिमाचल प्रदेश से ताल्‍लुक रखने वाले आयुष शर्मा राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं और उनके पिता अनिल शर्मा जाने माने नेता हैं। अर्पिता दो बच्‍चों की मां हैं। उनका बेटा आहिल है जबकि दूसरी बेटी है। बेटी साल 2019 में सलमान के जन्‍मदिन पर पैदा हुई थी। उनकी बेटी का नाम आयत है।

End of Article