सलमान खान ने गणपति बप्पा का किया स्वागत, आरती का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2020, 10:02 PM IST

Salman Khan Ganesh aarti Viral Video: सुपरस्टार सलमान खान ने गणपति बप्पा का स्वागत किया है। उन्होंने भगवान गणेश की आरती उतारी।

सलमान खान ने गणपति बप्पा का किया स्वागत, आरती का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

हर साल गणेश चतुर्थी का त्यौहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, कोरोना महामारी की वजह से इस साल आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इस बार महामारी के कारण सेलेब्स ने पहले जैसा भव्य आयोजन नहीं किया है। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पूरे परिवार के साथ गणेश पूजा की। उन्होंने आरती कर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सलमान खान का परिवार हर साल गणेश चतुर्थी मनाता है। इस बार भी उन्होंने परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सलमान खान भगवान गणेश की आरती उतार रहे हैं, तब उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी वहां मौजूद हैं। इसके अलावा सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य आरती करते हुए दिख रहे हैं।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा भी दिखाई देंगे। 'राधे' ईद के मौके पर रिलीज होनी थी, मगर कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई। बताया जा रहा है कि फिल्म की 10-12 दिन की शूटिंग बाकी है। इसके अलावा सलमान बिग बॉस के 14वे सीजन को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने शो के होस्ट सलमान का एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें वह फ्लोर पर पोछा लगाते हुए नजर आए।

End of Article