Salim Khan ने बेटे Salman Khan के करियर पर उठाई थी उंगली, रात ढाई बजे सलमान से पूछा था ये सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2021, 06:09 PM IST

Salman Khan Struggle Story: एक बार सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताया था कि एक दिन उनके पिता सलीम खान ने रात के ढाई बजे उनके कमरे में आकर उनसे ऐसा सवाल पूछा था जिसे सुनकर वह दंग रह गए थे।

Salim Khan ने बेटे Salman Khan के करियर पर उठाई थी उंगली, रात ढाई बजे सलमान से पूछा था ये सवाल
Photo Credit: Times of India

Salman Khan And Salim Kham Throwback: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) आज जिस मुकाम पर हैं उसे हासिल करने में उन्हें काफी मेहनत लगी थी। जब सलमान खान ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था तब उनके राह में कई अड़चनें आई थीं। कई बार सलमान खान को निराशा का सामना करना पड़ा था। अच्छे प्रोजेक्ट पाने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। एक बार सलमान खान ने यह साझा किया था कि एक दिन उनके पिता ने रात के तकरीबन ढाई बजे उनके कमरे में आकर ऐसा सवाल किया था जिसे सुनकर वह दंग रह गए थे। सलीम खान (Salim Khan) का यह सवाल सलमान खान के कैरियर पर था जिसे सुनने के बाद सलमान काफी हैरान थे। 

सलीम खान ने सलमान से पूछा था ऐसा सवाल

एक इंटरव्यू के दौरान, सलमान खान ने बताया था कि जब उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था तब वह डायरेक्टर बनना चाहते थे। वह बहुत लोगों के पास अपना स्क्रिप्ट लेकर गए थे लेकिन किसी ने भी उन्हें मौका नहीं दिया था। कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला था। लेकिन एक दिन उन्हें फिल्म बीवी में एक छोटा सा किरदार ऑफर किया गया, जिसके लिए सलमान खान ने हामी भर दी थी। इस फिल्म में सलमान खान ने काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। फिल्म बीवी के बाद सलमान खान को मैंने प्यार किया ऑफर किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान ने काफी अच्छा काम किया था। 

जब सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी तब वह फिल्म रिलीज की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास कोई और प्रोजेक्ट नहीं था। वह अपने पिता सलीम खान का रिएक्शन देखना चाहते थे इसीलिए एक दिन वह अपने पिता का आने का इंतजार कर रहे थे। जब उनके पिता सलीम खान घर आए तब वह सलमान खान के कमरे में गए। जहां उन्होंने सलमान खान के कैरियर पर उंगली उठाते हुए यह पूछ लिया था कि उन्हें क्या लगता है, क्या वह स्टार बन पाएंगे? सलीम खान का यह सवाल सुनकर सलमान खान दंग रह गए। जिसके बाद सलमान खान ने अपने पिता से पूछा था कि वह क्या सोचते हैं। फिर सलीम खान ने मुस्कुराते हुए यह जवाब दिया था कि यह फिल्म हिट होने वाली है इसके साथ उन्होंने अपने बेटे सलमान खान की पीठ भी थपथपाई थी। 

End of Article