Bhagyashree Films: सलमान खान की पहली हीरोइन भाग्यश्री को ऑफर हुईं 2 फिल्में, बाहुबली के साथ शुरू की शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2020, 10:15 PM IST

Bhagyashree Comeback And Doing Films: सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम कर चुकीं भाग्यश्री ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी....

Bhagyashree Films: सलमान खान की पहली हीरोइन भाग्यश्री को ऑफर हुईं 2 फिल्में, बाहुबली के साथ शुरू की शूटिंग
Photo Credit: Instagram

सलमान खान की पहली हीरोइन एकबार फिर चर्चा में हैं। 31 साल पहले सलमान के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस इस दौरान अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा भाग्यश्री की। खबर है कि भाग्यश्री फिर से फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। साल 1989 में सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम कर चुकीं भाग्यश्री ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब वो फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौटने को तैयार हैं। 
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में भाग्यश्री ने खुलासा किया कि वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और दो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। अभिनेत्री भाग्यश्री ने पहले से ही एक फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है जिसमें वो प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लॉकडाउन से ठीक पहले भाग्यश्री ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी। भाग्यश्री ने अपनी अन्य फिल्मों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है क्योंकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।


आपको बता दें, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म मर्द को डर नहीं होता से की है। ये फिल्म साल 2018 में टोरंटो फिल्म समारोह में दिखाए जाने के बाद मार्च 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभिमन्यु अब जल्द शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म निकम्मा में दिखाई देंगे।

End of Article