Saroj Khan Death: सलमान खान ने उठाया था सरोज खान के इलाज का खर्च! बेटी सुकैना ने खुद किया था खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2020, 05:31 PM IST

Saroj Khan Salman Khan: सरोज खान की बेटी सुकैन खान ने सलमान खान के साथ मनमुटाव पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुकैन ने कहा है कि सलमान खान ने ही उनकी मम्मी के इलाज का खर्चा उठाया था।

Saroj Khan Death: सलमान खान ने उठाया था सरोज खान के इलाज का खर्च! बेटी सुकैना ने खुद किया था खुलासा

मुंबई. कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल में निधन हो गया है। अब सरोज खान की बेटी ने बताया कि वह पिछले काफी वक्त से डायलिसिस से गुजर रही थीं। इसमें उनकी मदद सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री ने इसका खर्चा उठाया है।   

सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने एक इंटरव्यू  में बताया कि सरोज और सलमान खान की बॉन्डिंग बेहतरीन थीं। सुकैन के मुताबिक मेरे बेटे की दिल की सर्जरी के लिए केरला जाना था उस वक्त भी मेरी मदद सलमान खान ने की थी। 

सुकैना के मुताबिक सलमान खान मेरी फैमिली के साथ खड़े रहते थीं। हमें जब भी जरूरत पड़ी तो सलमान खान हमेशा हमारे साथ रहे थे। उनकी टीम में काम करने वालीं संध्या हमेशा मदद किया करती थीं।

विवाद पर कही ये बात 
सरोज खान और सलमान के बीच विवाद की भी खबरें आई थीं। इस पर सुकैना ने कहा- 'हां कुछ साल पहले दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी। जो हुआ उसे मां और सलमान दोनों ने ही जाने दिया। 

सुकैना के मुताबिक मुझे नहीं पता कि लोग इस तरह की नेगेटिव बातें क्यों कर रहे हैं।  उनके विवाद की पुरानी बात अब क्यों उठाई जा रही है।  एक बार मेरी मां नमाज करके उठीं तो उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की खुशी के लिए दुआ कर रही थीं।

नहीं होगी प्रेयर मीट 
सरोज खान की मौत के बाद उनकी फैमिली ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस के कारण फिलहाल सरोज खान की प्रेयर मीट का आयोजन नहीं होगा। 

परिवार ने कहा कि एक बार सभी चीजें नॉर्मल हो जाए तो वह उनकी लाइफ को सेलिब्रेट करेंगे। आपको बता दें कि 20 जून को सरोज खान को सांस लेने
 में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

End of Article