Wajid Khan को भाभी लुबना ने डोनेट की थी किडनी, वायरल हुए वीडियो में भी आई थीं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 09:30 PM IST

Wajid Khan: हाल ही में वाजिद खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें पिछले लंबे समय से किडनी इंफेक्शन था। अब वो तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

Wajid Khan को भाभी लुबना ने डोनेट की थी किडनी, वायरल हुए वीडियो में भी आई थीं नजर

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया। वाजिद खान लंबे समय से किडनी की समस्या से गुजर रहे थे। वो तीन दिन से मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और सोमवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोरोना वायरस भी था।

भाभी लुबना ने डोनेट की थी किडनी

वाजिद के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वो पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। इस वीडियो में वाजिद सलमान खान की फिल्म दबंग का मशहूर गाना 'हुड हुड दबंग' गाते नजर आ रहे थे।

इस वीडियो में वाजिद बोलते हैं, 'साजिद भाई के लिए तो एक ही गाना गाऊंगा मैं.. मन बलवान, लागे चट्टान.. रहे मैदान में आगे। हुड हुड दबंग'। इस वीडियो में उनके पीछे एक महिला नजर आ रही थीं, जानकारी के मुताबिक ये महिला वाजिद की भाभी (साजिद खान की पत्नी) लुबना हैं। यह वीडियो इसी करीब 6 महीने पुराना है जो इसी अस्पताल में शूट किया गया था और इस दौरान लुबना ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी। 

(फोटो में पत्नी और बच्चों संग वाजिद खान)

सलीम मर्चेंट ने दी थी ये जानकारी

म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने वाजिद खान के बारे में बात करते हुए एक वेबसाइट को बताया था, 'वाजिद को किडनी की परेशानी थी और उनकी भाभी लुबना ने उन्हें किडनी दी थी। यह करीब 6-7 महीने पहले की बात है। यह ट्रांसप्लांट तो कामयाब रहा लेकिन वाजिद की सेहत ठीक नहीं थी। इसके बाद वो 'दबंग' फ्रेंचाइजी में बिजी हो गए। बाद में उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया।' मालूम हो कि वाजिद की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस हो गया था। मालूम हो कि वाजिद खान 43 साल के थे, वो अपने पीछे पत्नी मरयम और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 

End of Article