सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप! सोशल मीडिया पर लिख दी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2022, 10:14 PM IST

Saba Azad And Hrithik Roshan Relationship Confirm!: ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से खूब मजाक करते और मीठी-मीठी बातें करते दिखते हैं...

सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप! सोशल मीडिया पर लिख दी ये बात

Saba Azad And Hrithik Roshan Relationship News: ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इस साल अपनी डेटिंग अफवाहों की वजह से ऋतिक रोशन और सबा आजाद चर्चाओं में हैं। उन्हें एक रेस्तरां के बाहर हाथ पकड़े हुए देखा गया था। हालांकि इन सभी खबरों के बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से खूब मजाक करते और मीठी-मीठी बातें करते दिखते हैं। अब, ऐसा लग रहा है कि सबा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

सबा आजाद एक इवेंट के लिए पुणे में हैं। इवेंट से पहले, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके म्यूजिकल पार्टनर इमाद शाह और पूरी टीम नजर आ रही है। इस वीडियो बिहाइंड द सीन वीडियो में सबा स्टेज की एक झलक दिखा रही हैं। संगीत कार्यक्रम की एक झलक देते हुए उन्होंने लिखा, 'सनबर्न और रेडी, हम यहां साउंडचेक कर रहे हैं इस शाम (मैडबॉय मिंक) 6 बजे के लिए। आओ पुणे हमारे साथ डांस करो।

अब एक अच्छे प्रेमी की तरह, ऋतिक ने सबा आजाद की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इसके लिए साथ उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'काश मैं इसके लिए वहां होता...! आप एक बेहद अद्भुत महिला हैं...।'
पढ़ें- EXCLUSIVE: अनुपम खेर ने केजरीवाल को बताया अनपढ़ आदमी से भी गया गुजरा, जानें कश्मीर फाइल्स से क्या याद कर रो पड़े

अब सबा आजाद ने ऋतिक की स्टोरी को रीपोस्ट किया है। इसके साथ सबा ने जो लिखा है उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सबा आजाद ने लिखा, 'काश तुम भी यहां होते, मेरे क्यूट...।' क्या हम इस कमेंट्स से उनके रिश्ते को ऑफिशियल समझ सकते हैं!

साथ ही यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा आजाद पर प्यार बरसाया है। पिछले कुछ महीनों से कपल एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार में नजर आ रहे हैं!

End of Article