रणबीर कपूर जानें क्यों हैं आलिया भट्ट के ड्रीम पार्टनर? पहली मुलाकात का किस्सा जानकर आप भी कहेंगे OMG

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 05:22 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Bollywood Couple first meeting details: ब्रह्मास्त्र मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट में आलिया और रणबीर की क्यूट केमेस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। इसी दौरान आलिया और रणबीर ने अपनी पहली मुलाकात को लेकर बात की थी...

रणबीर कपूर जानें क्यों हैं आलिया भट्ट के ड्रीम पार्टनर? पहली मुलाकात का किस्सा जानकर आप भी कहेंगे OMG

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor First Meeting Details: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में हैं। कथित तौर पर 13 से 17 अप्रैल के बीच रणबीर-आलिया की शादी होने वाली है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों ने तूफान सा ला दिया है। फैंस इस बात पर जोर देना बंद नहीं कर सकते कि 5 साल की डेटिंग के बाद बॉलीवुड के उनके सबसे पसंदीदा कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सोशल मीडिया पर कपल के फोटोज के कोलाज, वीडियो और पुराने इंटरव्यूज की बाढ़ सी आ गई है। 

हाल ही में ब्रह्मास्त्र मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट में आलिया और रणबीर की क्यूट केमेस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। लॉन्च इवेंट से जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आलिया, रणबीर से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के पहले दिन के बारे में पूछती हुई नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट कह रही हैं, 'पहले दिन का बताओ, मैं शूटिंग के बारे में बात नहीं कर रही हूं, लेकिन पहले दिन जब हमने ब्रह्मास्त्र पर काम  करना शुरू किया था।'

इस पर रणबीर कपूर मजाक में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहते हैं, 'तो, तुम्हारा मतलब पहले दिन से है उसी दिन हमने शुरू किया था?' इस बात को सुनते ही लवबर्ड्स के लिए ऑडियंस से चियरअप होने लगता है। इसी दौरान, रणबीर ने उस मंथ, डेट सहित सभी की सही डिटेल शेयर की थी। सभी डिटेल के साथ-साथ उस दिन आलिया की ड्रेस डिटेल की ओर इशारा किया था, जिसके कारण एक्ट्रेस सरप्राइज हो गई थीं। 

शादी की तैयारियां जोरों पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 से 17 अप्रैल के बीच रणबीर के बांद्रा हाउस-वास्तु में करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में कपल की शादी होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद होटल ताज पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाले हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी इनवाइट किया जाएगा।

रणबीर कपूर के अपनी एक्स दीपिका पादुकोण से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे लेकिन, अब दोनों के रिश्ते ठीक हैं। सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'सभी लोग अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। कैटरीना और आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में साथ काम करने जा रही हैं।' 

End of Article