ऑस्कर में लहराएगा RRR का परचम, क्या हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ जूनियर एनटीआर जीतेंगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 03:17 PM IST

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को भारत ही नहीं, हॉलीवुड में भी खूब पसंद किया गया। हॉलीवुड की पॉपुलर मैगजीन ने ऑस्कर प्रेडिक्शन लिस्ट में आरआरआर को शामिल किया है।

ऑस्कर में लहराएगा RRR का परचम, क्या हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ जूनियर एनटीआर जीतेंगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड?
Photo Credit: Instagram

RRR Included in Oscars 2023 prediction list : बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं हॉलीवुड में भी खूब सराहाना मिली। कई हॉलीवुड स्टार्स ने एसएस राजामौली की तारीफ की है। साउथ की पीरियड ड्रामा फिल्म आरआरआर एक फिर सुर्खियों में है। एसएस राजामौली की फिल्म को ऑस्कर प्रेडिक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

हॉलीवुड मैगजीन वैरायटी ने ऑस्कर 2023 प्रेडिक्शन लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को भी शामिल किया गया है। जूनियर एनटीआर का नाम बेस्ट एक्टर की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में क्रिस इवांस, एडम सैंडलर, टॉम हैंक्स जैसे कलाकारों का नाम शामिल हैं। मैगजीन ने अपने लिस्ट में बेस्ट निर्देशक के रूप में एसएस राजामौली का नाम भी शामिल किया है। जूनियर एनटीआर के फैंस इस खबर से बेहद खुश है।

एसएएस राजामौल की फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में रामचरण ने अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर ने कोमाराम भीम का किरदार निभाया था। कुछ समय पहले हॉलीवुड निर्देशक एडगर राइट ने भी आरआरआर की तारीफ की थी। आरआरआर को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2022 में दो बार सम्मानित किया गया है। ऐसे में आरआरआर के ऑस्कर जीतने के चांस काफी ज्यादा है।
 

End of Article