जनवरी 2022 में बॉलीवुड के 700 करोड़ से ज्यादा लगे दांव पर, RRR से लेकर Prithviraj तक इन फिल्मों की टली रिलीज डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 05:54 PM IST

Films Released due to Third Wave: कोरोना की तीसरी लहर के कारण बॉलीवुड की कई फिल्मों के रिलीज एक बार फिर टल गई है। जनवरी में पृथ्वीराज से लेकर आरआरआर तक कई फिल्में रिलीज होने वाली थी।

जनवरी 2022 में बॉलीवुड के 700 करोड़ से ज्यादा लगे दांव पर, RRR से लेकर Prithviraj तक इन फिल्मों की टली रिलीज डेट

Bollywood Film Release Stalled: कोरोना की तीसरी लहर ने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। वहीं, कई जगह पर थिएटर को बंद कर दिया है। ऐसे में कई फिल्मों ने अपनी फिल्मों की रिलीज को एक बार फिर से टाल दिया गया है। ऐसे में बॉलीवुड के हजारों-करोड़ों रुपए दांव पर लगे हुए हैं। 

कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी की रिलीज को टाल दिया गया है। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का बजट लगभग 36 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म सात जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, तीसरी लहर की आहट के बाद फिल्म को एक बार फिर से टाल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए से अधिक है। 

Watch: Trailer of Hindi remake of 'Jersey' starring Shahid Kapoor out | The  News Minute

RRR Movie: Review | Release Date | Songs | Music | Images | Official  Trailers | Videos | Photos | News - Bollywood Hungama

फिर टली पृथ्वीराज की रिलीज डेट 
अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज रिपब्लिक डे के मौके पर 21 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर से टाल दिया गया है। हालांकि, यशराज फिल्म्स ने अभी नए डेट की घोषणा नहीं की है। एक सूत्र ने कहा, 'आपके पास एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है जो देशभर में दर्शकों को पसंद आएगी। ऐसे में आप उसके साथ इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकते हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पृथ्वीराज का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है। 

Akshay Kumar and Manushi Chillar starrer 'Prithviraj' lands in trouble for  using the term 'Rajput' | Hindi Movie News - Times of India

इन फिल्मों पर अभी भी सस्पेंस 
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि, मेकर्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि  फिल्म की रिलीज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फिल्म तय समय पर रिलीज होगी।

जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह की 'अटैक' 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। वहीं, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो'  भी चार फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। इन सभी फिल्मों के रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

End of Article