RRR Box Office Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन भी छाई रही RRR, इतने करोड़ हुई फिल्म की कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 08:27 AM IST

RRR Box Office Collection Day 3: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर लगातार शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म बेहतरीन कमाई करने में सफल रही। जानें तीसरे दिन की कमाई और कुल कलेक्शन।

RRR Box Office Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन भी छाई रही RRR, इतने करोड़ हुई फिल्म की कमाई

RRR Box Office Collection Day 3: एसएस राजामौली (S.S Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों के बेशुमार प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 223 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाई के मामले में आगे है। पहले दिन की हिंदी भाषा की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 20.07 करोड़ रुपये कमाए थे। 

कितनी रही तीसरे दिन की कमाई

वहीं रिलीज के दूसरे दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने करीब 23.75 करोड़ का बिजनेस किया जिससे इसकी दो दिन की कमाई 43.82 करोड़ रुपये हो गई। अब तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल देखा गया। माना जा रहा है कि रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ (हिंदी) रुपये का बिजनेस किया, जो कि तीनों दिनों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद इसकी कुल कमाई करीब 73 करोड़ रुपये हो गई है।

भारत में पहले दिन कमाए 156 करोड़

आरआरआर ने भारत में पहले दिन ही 156 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 75 करोड़ रुपए, निजाम में 27.5 करोड़ रुपए, कर्नाटक में 14.5 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 10 करोड़ रुपए, केरला में चार करोड़ रुपए और उत्तर भारत में 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 42 करोड़ रुपए, ऑस्ट्रेलिया में 4.03 करोड़ रुपए और न्यूजीलैंड में 37.07 लाख रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

कैसी है फिल्म की कहानी

मालूम हो कि RRR एक काल्पनिक कहानी है जो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं, दोनों की यह तेलेगु डेब्यू फिल्म है। 

रिलीज से पहले 400 करोड़ रुपए की कमाई

आरआरआर ने अपने थीएट्रिकल राइट्स की वजह से तकरीबन 470 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म अपने नॉन-थीएट्रिकल रेवेन्यू से भी 275 से 300 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

End of Article