Roohi Box Office Collection day 2: कोरोना के डर से सिनेमाघर नहीं पहुंच रहे दर्शक, रूही की कमाई पर पड़ा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2021, 12:25 PM IST

Roohi Box office Collection day 2: कोरोना महामारी के बीच सिनेमाघर भले ही खुल गए हों लेकिन डर की वजह से अभी दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। इसका सीधा असर हाल ही में र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म रूही की कमाई पर पड़ा है।

Roohi Box Office Collection day 2: कोरोना के डर से सिनेमाघर नहीं पहुंच रहे दर्शक, रूही की कमाई पर पड़ा असर

Roohi Box office Collection day 2: कोरोना महामारी के बीच सिनेमाघर भले ही खुल गए हों लेकिन डर की वजह से अभी दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। इसका सीधा असर हाल ही में र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म रूही की कमाई पर पड़ा है। राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही की दूसरे दिन खास कमाई नहीं हो सकी। अगर इसी तरह रहा तो रूही लंबा वीकेंड होने के बावजूद 12 करोड़ रुपये से ज्‍यादा नहीं कमा पाएगी। यह फिल्‍म 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन रिलीज हुई थाी और समीक्षकों ने इसकी सराहना की थी। 

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने रूही की कमाई का डाटा शेयर किया है। तरण आदर्श के अनुसार, रूही को पहले दिन कोविड के बावजूद महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला है। इस फ‍िल्‍म ने पहले दिन कुल 3.06 करोड़ की कमाई की। हालांकि दूसरे दिन यानि 12 मार्च को इसकी कमाई गिर गई और फ‍िल्‍म केवल  2.25 करोड़ ही कमा सकी। इस हिसाब से रूही की अभी तक कुल हुई है 5.31 करोड़। 

कोरोना काल के बाद यह पहली फ‍िल्‍म है जोकि सिनेमाघरों में 100% सीटिंग के साथ रिलीज हुई है। इससे पहले बीते साल मार्च के महीने में आखिरी फ‍िल्‍म दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। हालांकि कई राज्‍यों में कोरोना के मामलों में इजाफा होने से फ‍िल्‍में रिलीज भले ही हो रही हैं, लेकिन दर्शकों को बुलाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। 

डायरेक्टर हार्द‍िक मेहता की यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी है जिसमें जान्‍हवी कपूर ने एक चुड़ैल का रोल निभाया है। जान्‍हवी कपूर के साथ इस फ‍िल्‍म में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्‍टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा नजर आए हैं। कुछ समय पहले इस फ‍िल्‍म का Trailer जारी हुआ था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। Trailer इतना शानदार और रोमांच से भरपूर था कि फैंस फ‍िल्‍म देखने को बेसब्र हो गये थे।

End of Article