रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया था सुशांत का हाथ से लिखा नोट, फैंस ने लिखावट पर उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2020, 07:10 PM IST

Sushant gratitude note Hand Writing: रिया चक्रवर्ती की ओर से शेयर किए गए सुशांत के नोट की हैंडराइटिंग पर अभिनेता के फैंस ने सवाल उठाए हैं और लिखावट की पुरानी तस्वीरों से इसकी तुलना की है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया था सुशांत का हाथ से लिखा नोट, फैंस ने लिखावट पर उठाए सवाल
Photo Credit: Instagram

मुंबई: रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में हाथ से लिखा हुआ एक नोट शेयर किया था जिसे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की लिखी ग्रेटीट्यूड लिस्ट (आभार सूची) बताया था। इस आधार पर उन्होंने दावा किया था कि सुशांत उनसे बहुत प्यार करते थे और उन्होंने अपने नोट में लिखा था कि वह अपनी जिंदगी में रिया को पाकर आभारी हैं। साथ ही रिया ने सुशांत के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे जिनकी मदद से एक्ट्रेस ने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते होने की ओर इशारा किया था।

रिया ने शेयर किया सुशांत का ग्रैटिट्यूड नोट?
रिया चक्रवर्ती के वकील एडवोकेट सतीश मनेशिंदे ने सुशांत के कथित 'नोट ऑफ थैंक्स’ की तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में रिया और उनके परिवार के लिए आभार जताया था। रिया ने बताया था, 'यह सुशांत की लिखावट है। इसमें बाबू मैं हूं, लिलू शोबिक (रिया के भाई) हैं, सर मेरे डैड हैं, मैम मेरी मॉम हैं, फ्रॉड उनका कुत्ता है।'

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल:
सुशांत के फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स रिया की ओर से शेयर की गई तस्वीर पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बता रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह मानने से इनकार कर दिया कि आभार नोट दिवंगत अभिनेता ने लिखा था। लोगों ने सुशांत अन्य हाथ से नोट की तुलना इस तस्वीर से करते हुए हैंडराइटिंग पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल सुशांत इंस्टाग्राम पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर शेयर करते रहते थे और उन्हीं पुराने नोट से रिया की ओर साझा की तस्वीर की लोग तुलना कर रहे हैं। यहां लोगों के कमेंट देख सकते हैं।

SSR hand writing fans reaction

SSR hand writing fans reaction on Rhea note

SSR handwriting fans reaction on note shared by Rhea

गौरतलब है कि बीते सप्ताह सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अभिनेत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने उनके मुंबई कार्यालय से शुक्रवार को कई घंटे पूछताछ की। उनके भाई शोविक से भी सवाल पूछे गए और रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को भी पूछताछ की जा सकती है।

End of Article