Ramayana Producer in trouble: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (Ramayana) रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में है। बड़े बजट और भव्य स्तर पर बन रही इस फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग ने नमित मल्होत्रा के मुंबई ऑफिस पर छापेमारी की है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दुबई में Salman Khan को देखते ही बेकाबू हुए फैंस, भीड़ संभालने में सिक्योरिटी के छूटे पसीने)
मुश्किल में फंसे रामायण के प्रोड्यूसर
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई ऑफिस पर बुधवार, 7 अक्टूबर को इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेश भेजे गए पैसों से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि जांच में किन लेन-देन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार सुबह प्राइम फोकस के मुंबई स्थित दफ्तरों में तलाशी शुरू की। सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। छापेमारी की खबर सामने आते ही इसका असर प्राइम फोकस के शेयरों पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयरों में अचानक गिरावट दर्ज की गई।
राजा दशरथ का लुक आया सामने
बताते चलें कि फिल्म रामायण को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में ‘रामायण’ को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। आज राजा दशरथ का लुक भी सामने ला दिया है। सामने आए इस लुक में दशरथ के किरदार की भव्यता और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें कि मूवी में राजा दशरथ का किरदार अरुण गोविल निभा रहे हैं। दशरथ के लुक में अरुण गोविल जबरदस्त लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर लुक सामने आते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
